-
☰
उत्तर प्रदेश: चाचा नेहरू पार्क में जयंती पर जुटे नागरिक, वीरांगना के शौर्य और बलिदान को किया याद
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में 551 दीप जलाकर रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर नगर स्थित चाचा नेहरू पार्क में दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में 551 दीप जलाकर रानी लक्ष्मीबाई के अदम्य साहस, वीरता, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन किया गया। इस दौरान नगर के गणमान्य नागरिकों, वरिष्ठजनों, महिलाओं, बच्चों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शाम पांच बजे आयोजित कार्यक्रम का संयोजन सौरभ सिंह पटेल के नेतृत्व में किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मीबाई का जीवन स्वाभिमान, साहस और देशप्रेम का प्रतीक है। उनका संघर्ष और बलिदान आज भी देशवासियों को अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने संकल्प लिया कि देश के महापुरुषों और स्वतंत्रता सेनानियों की जयंती एवं शहादत दिवस पर इसी तरह के आयोजन किए जाएंगे, ताकि उनके विचारों, संघर्ष और आदर्शों को नई पीढ़ी तक पहुंचाया जा सके। इस अवसर पर अमित पाण्डेय, संजय जायसवाल, बीएन सिंह, सुनील सिंह, वकील खान, अनुज सिंह, इंदु प्रकाश सिंह, देवानंद पाठक, राजाराम दुबे, रमेश सिंह, क्रांति सिंह, राकेश चौधरी, बृजेश श्रीवास्तव, गोपाल सिंह, विवेक सिंह, शिवा और अजीत शुक्ला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में संरक्षक अभिषेक मिश्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।