Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: विधानसभा मतदाता नामावली विशेष पुनरीक्षण अभियान, 1536 फॉर्म-7 भरे गए

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/02/2026 11:37:04 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:37:04 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जनपद मीरजापुर में बूथों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत आज जनपद मीरजापुर में बूथों पर व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार सहित अन्य अधिकारियों ने विभिन्न मतदेय स्थलों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा पर्याप्त संख्या में फॉर्म-6, 7 एवं 8 के साथ उपस्थित रहकर पात्र मतदाताओं से आवेदन प्राप्त किए गए। बूथ संख्या 47, 48, 49, 50 – प्रा.वि. तिलठी, बूथ संख्या 60, 61, 62 – मिश्रीलाल इंटर कॉलेज, मवैया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा निरीक्षण रानी कर्णावती जू.हा., लालडिग्गी, नगर पालिका कार्यालय, लालडिग्गी, सुन्दर मुन्दर जनता बालिका इंटर कॉलेज, बाजीराव कटरा, श्री शिव इंटर कॉलेज, डंकीनगंज, सं. स्ना. महाविद्यालय, बरियाघाट। 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवा मतदाता तथा पात्र महिला मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में अवश्य जांच लें। फॉर्म बी.एल.ओ. के पास उपलब्ध हैं तथा ऑनलाइन भी भरे जा सकते हैं। दिनांक 06 जनवरी से 21 फरवरी 2026 तक कुल 1536 फॉर्म-7 बी.एल.ओ. द्वारा भरे जा चुके हैं। राजनैतिक दलों द्वारा नियुक्त बूथ लेवल एजेंट द्वारा जमा किए जाने वाले फॉर्म-6 एवं 7 के साथ स्वहस्ताक्षरित घोषणा पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।


Featured News