Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने किया कलेक्ट्रेट में जमकर प्रदर्शन 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 24/02/2026 10:46:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:46:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर क्षेत्रीय भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक मीटिंग के दौरान  जमकर नारे बाजी की गई और किसान प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिला अधिकारी महोदय मनीष बंसल द्वारा किसानों को सभागार में बैठाकर विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई, व समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वाशन दिया गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर क्षेत्रीय भारतीय किसान यूनियन टिकैत द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित मासिक मीटिंग के दौरान  जमकर नारे बाजी की गई और किसान प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां जिला अधिकारी महोदय मनीष बंसल द्वारा किसानों को सभागार में बैठाकर विस्तार से किसानों के मुद्दों पर चर्चा की गई, व समस्याओं का जल्द निवारण करने का आश्वाशन दिया गया। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव चौधरी विनय कुमार, मण्डल अध्यक्ष चौधरी अशोक कुमार, जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी, मण्डल महासचिव आरिफ मलिक के नेतृत्व में जिला अधिकारी के नाम किसानों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण जल्द से जल्द कराने के लिए ज्ञापन दिया,एंव भारतीय किसान यूनियन टिकैत ने ज्ञापन में समस्याओं का खुलासा करते हुए बताया कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान वर्ष 2025-26 व टोडरपुर गन्ना मिल का भुगतान वर्ष 2024-25 अति शीघ्र ब्याज सहित दिलाया जाए। गन्ना बुवाई को ध्यान में रखते हुए, जनपद की सभी गन्ना सहकारी समिति व साधन सहकारी समितियों पर एन.पी. के. व डी.ए.पी. उपलब्ध करायी जाये। किसानों के खेतों में नुकसान कर रहे आवारा पशुओं को पकडकर गऊशाला में भिजवाया जाये। और जनपद के सभी शीतग्रहों के मालिकों को महोदय द्वारा आदेशित किया जाये कि प्राथमिकता के आधार पर शीतग्रहों में किसानों के आलू को रखा जाये। तथा जनपद की तहसील बेहट फल पट्टी होने के कारण यहां आम बागवानों को आम के फल पर लगाने के लिए पोलोथीन बैग उपलब्ध कराये जाये जिससे आम फल सुरक्षित हो सके।


Featured News