Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: CM योगी ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए स्वामित्व भवन और आधुनिक सुविधाओं पर दिया जोर c

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Yogendra Kumar , Date: 28/02/2026 12:35:37 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Yogendra Kumar ,
  • Date:
  • 28/02/2026 12:35:37 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री MYogiAdityanath जी ने आज लखनऊ में प्रदेश के आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री जी ने निर्देश दिए हैं कि सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को उनके स्वयं के भवनों में संचालित करने हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए आंगनबाड़ी केंद्र प्री-प्राइमरी के रूप में भी महत्वपूर्ण हैं, अतः सुरक्षित, आकर्षक और बाल-मित्र भवनों में उत्कृष्ट पठन-पाठन व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों के स्वयं के भवन नहीं हैं, उनका शीघ्र निर्माण कराया जाए। इसके लिए CSR के माध्यम से सहयोग लिया जाए तथा राज्य सरकार भी वित्तीय सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने प्री-फैब्रिकेटेड मॉडल पर विचार कर एक मानक डिजाइन तैयार करने और जहां संभव हो, प्राथमिक विद्यालयों के प्रांगण में ही आंगनबाड़ी भवन विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि शिक्षा, पोषण और स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हों।

 

 

मुख्यमंत्री जी ने कहा कि बच्चों, गर्भवती माताओं और समुदाय को सुरक्षित, स्वच्छ एवं आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र केवल भवन नहीं, बल्कि भावी पीढ़ी की सुदृढ़ नींव हैं। Government of UP आंगनबाड़ी ढांचे को पूरी तरह रूपांतरित करने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। यह मिशन 'स्वस्थ बचपन-समर्थ उत्तर प्रदेश' को नई गति देगा।


Featured News