Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: मतदाता सूची पुनरीक्षण के लिए कंट्रोल रूम शुरू, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Indresh Kumar Pandey , Date: 17/11/2026 10:59:42 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Indresh Kumar Pandey ,
  • Date:
  • 17/11/2026 10:59:42 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की शुरुआत की है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2027 को लेकर जिला प्रशासन ने कंट्रोल रूम की शुरुआत की है। सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने संगम सभागार के ऊपरी तल पर बनाए गए कंट्रोल रूम का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस कंट्रोल रूम के माध्यम से मतदाता पुनरीक्षण से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के साथ शिकायतें भी दर्ज करा सकेंगे। मतदाता फार्म-6, 7 और 8, मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने या किसी प्रविष्टि में संशोधन तथा मतदाता फोटो पहचान पत्र से संबंधित समस्याओं के लिए संपर्क कर सकते हैं।

प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम के लिए तीन हेल्पलाइन नंबर 0532-2990379, 0532-2990378 और 0532-2990369 जारी किए गए हैं। इसके अलावा टोल फ्री नंबर 1950 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

उद्घाटन के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि फोन के माध्यम से मिलने वाली प्रत्येक जानकारी और शिकायत का विवरण रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज किया जाए। साथ ही शिकायतों पर प्राथमिकता से कार्रवाई करते हुए उनका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कंट्रोल रूम में तैनात कर्मचारियों के पहचान पत्र बनवाने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी उपमा पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Related News

पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल

उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच

उत्तर प्रदेश: बेटी की शादी का कर्ज चुकाने के लिए शुरू की ठगी, डाकघर कर्मियों की मिलीभगत से बना करोड़ों के घोटाले का मास्टरमाइंड

उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व

हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि

हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश


Featured News