-
☰
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान पुलिस ने 21.65 ग्राम स्मैक के साथ नशा तस्कर को किया गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 21.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' नशामुक्ति अभियान के तहत की गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले के रामपुर मनिहारान में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 21.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे 'ऑपरेशन सवेरा' नशामुक्ति अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, सोमवार 16 नवंबर को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने नगर की ईदगाह के पीछे स्थित कब्रिस्तान के गेट के अंदर दबिश दी। मौके से एक युवक को गिरफ्तार किया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 21.65 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी की पहचान दानिश पुत्र शेरदीन निवासी मोहल्ला महल, रामपुर मनिहारान, जिला सहारनपुर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामपुर मनिहारान में मुकदमा अपराध संख्या 364/26 के तहत धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी का पूर्व आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक ललित कुमार, कांस्टेबल दलवीर और कांस्टेबल विशाल शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ ऑपरेशन सवेरा अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पंजाब: पत्रकारिता से प्रशासन तक का सफर, मेहनत और लगन से डिप्टी डायरेक्टर बने शेरजंग सिंह हुंदल
उत्तर प्रदेश: विशाल दंगल का आयोजन, दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेंच
उत्तर प्रदेश: ग्रासिम इंडस्ट्रीज में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया छठ महापर्व
हरियाणा: जींद में 250 पत्रकारों के बीच एसपी उपासना यादव का संदेश, खबर से पहले करें तथ्यों की पुष्टि
हरियाणा: हिसार में सर्दी और धुंध के दौरान बढ़ेगी पुलिस की निगरानी, एसपी ने दिए सुरक्षा के निर्देश