-
☰
उत्तर प्रदेश: डी ए वी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल में महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर वैदिक यज्ञ का आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: डी ए वी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, इंदिरा धाम, बबराला में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार सायं 5:30 बजे 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: डी ए वी फर्टिलाइज़र पब्लिक स्कूल, इंदिरा धाम, बबराला में महर्षि दयानंद सरस्वती जी की पावन जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार सायं 5:30 बजे 21 कुण्डीय वैदिक यज्ञ एवं भजन संध्या का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोक कल्याण, पर्यावरण शुद्धि एवं आध्यात्मिक चेतना का प्रसार रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं आहुतियों के साथ हुआ। विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं गणमान्य नागरिकों ने श्रद्धापूर्वक यज्ञ में सहभागिता की। तत्पश्चात आयोजित भजन संध्या में महर्षि दयानंद सरस्वती के जीवन, कृतित्व एवं वैदिक सिद्धांतों पर आधारित प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय एवं प्रेरणादायी बनाया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष एवं यारा फर्टिलाइजर कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, मुख्य अतिथि श्री एम.एस. प्रसाद ने अपने उद्बोधन में कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने वेदों की ओर लौटने का आह्वान कर भारतीय समाज को नवचेतना प्रदान की। उन्होंने शिक्षा, नारी सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की जो ज्योति प्रज्वलित की, वही आज डी ए वी संस्थानों की प्रेरणा है। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री आनंद एस. सारस्वत ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होते हैं। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं सहभागियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जी के आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम पूर्णाहुति एवं शांति मंत्र के साथ संपन्न हुआ। उपस्थित जनसमूह ने समाज में शांति, सद्भाव एवं समृद्धि की कामना की।
उत्तर प्रदेश: विजयपुर में महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के मद्देनज़र ड्रोन से निगरानी
हरियाणा: हांसी पुलिस ने 72 घंटे में चोरी का आरोपी गिरफ्तार, ₹3.5 लाख नकदी बरामद
राजस्थान: ADCA ने लिव-इन रिलेशनशिप कानून के खिलाफ जनजागरण अभियान की करी घोषणा
गुजरात: आंजणा चौधरी पटेल समाज ने शादियों में डीजे और प्लास्टिक पर लगाया प्रतिबंध
उत्तर प्रदेश: पुलिस ने फायरिंग में वांछित आरोपी को किया घायल