-
☰
मध्य प्रदेश: महाशिवरात्रि पर तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का किया गया आयोजन
- Photo by : social media
संक्षेप
मध्य प्रदेश: महेश्वर पावन नगरी महेश्वर के सहस्त्रधारा स्थित श्री शिव दत्त धाम जलकोटी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14, 15 एवं 16 फरवरी को तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
विस्तार
मध्य प्रदेश: महेश्वर पावन नगरी महेश्वर के सहस्त्रधारा स्थित श्री शिव दत्त धाम जलकोटी में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 14, 15 एवं 16 फरवरी को तीन दिवसीय भव्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन परम पूज्य विश्व चैतन्य सद्गुरु श्री श्री श्री नारायण महाराज (अण्णा) के आशीर्वाद एवं परम पूज्य श्री टेंबे स्वामी जी महाराज के मार्गदर्शन में संपन्न होगा। आयोजक श्री दत्त देवस्थान सेवाभावी ट्रस्ट, श्री शिव दत्त धाम जलकोटी द्वारा श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की गई है। महोत्सव का शुभारंभ 14 फरवरी को प्रातः 8 बजे मां नर्मदा के अभिषेक से होगा। प्रातः 9:30 बजे आरती तथा 10:30 से 12:30 बजे तक हवन किया जाएगा। दोपहर आरती के पश्चात महाप्रसादी का वितरण होगा। इस दिन भवानी माता चौक महेश्वर से श्री राजराजेश्वर मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात्रि में भजन-प्रवचन, पालकी प्रदक्षिणा एवं शयन आरती का आयोजन होगा। दूसरे दिन महाशिवरात्रि: रुद्राभिषेक व नर्मदा तट पर विशेष अनुष्ठान महाशिवरात्रि के दिन प्रातः 4 से 6 बजे तक विशेष रुद्राभिषेक होगा। सुबह 10:30 बजे मंदिर से सहस्त्रधारा तक भव्य पालकी शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें शोभायात्रा में बैंड-बाजे, ढोल- ताशों की गूंज, सजे-धजे घोड़े, ऊंट व बग्गी के साथ पालकी मंदिर से सहस्त्रधारा तक जाएगी, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो उठेगा।, जहां नर्मदा तट पर दत्त पादुका पूजन एवं नर्मदा अभिषेक किया जाएगा। दोपहर में स्वामी जी के प्रवचन एवं अतिथियों का स्वागत-सत्कार होगा। रात्रि 8:30 से 12 बजे तक भजन संध्या तथा रात्रि 12:30 से 2 बजे तक शिवजी का विशेष रुद्राभिषेक किया जाएगा। विशेष रूप से श्री टेंबे स्वामी जी महाराज की उपस्थिति में भव्य पालकी शोभायात्रा श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगी। महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन 16 फरवरी (सोमवार) को प्रातः आरती, पूर्णाहुति हवन एवं विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में सहस्त्रधारा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंजेगा भक्तिमय वातावरण बनेगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
असम: दो दिवसीय किसान मेला संपन्न, आधुनिक खेती पर दिया गया प्रशिक्षण
गुजरात: राष्ट्रव्यापी हड़ताल के समर्थन में धरना-रैली निकाली गई, कलेक्टर को सौंपी गई याचिका
गुजरात: मोबाइल पशु चिकित्सालय ने एक दिन में तीन गायों की करी सफल सर्जरी
राजस्थान: शिवरात्रि को लेकर चिन्ता हरण महादेव मंदिर का पोस्टर विमोचन किया गया
गुजरात: पुलिस ने 74.46 लाख रुपये मूल्य की विदेशी शराब करी जब्त