-
☰
उत्तर प्रदेश: दीपक सैनी बने भाजपा मंडल क नए अध्यक्ष
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी की संतुति उपरांत जिला सहारनपुर में मंडल अध्यक्ष एंव जिला प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिसमें नव जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किये गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री पंकज चौधरी की संतुति उपरांत जिला सहारनपुर में मंडल अध्यक्ष एंव जिला प्रतिनिधियों का चयन किया गया, जिसमें नव जिला प्रतिनिधि व मंडल अध्यक्ष निर्वाचित किये गए। प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता श्री दीपक कुमार सैनी,शिवपुरी काॅलोनी निवासी को मंडल रामपुर मनिहारान के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। श्री दीपक कुमार सैनी के मंडल अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर भारतीय जनता पार्टी सदस्यों व अन्य लोगों में खुशी का माहौल व्यापक है। इसी क्रम में खुशी का इजहार करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के नगर मंत्री युवा नेता निहाल सिंह वाल्मीकिन ने साथियों सहित देहली रोड हाईवे पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष श्री दीपक कुमार सैनी का माल्यार्पण कर हार्दिक स्वागत किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री दीपक कुमार सैनी ने प्रदेश भाजपा के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। भाजपा युवा नेता निहाल सिंह वाल्मीकिन ने नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष से पार्टी के विस्तार व श्रेष्ठ प्रचार प्रसार की उम्मीद जताते हुए विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर स्वयं निहाल सिंह वाल्मीकिन, गौरव वाल्मीकिन, गौरक्षा प्रमुख पंकज कुमार सैनी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित