Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर डबल डेकर बस पलटी, 5 की मौत, 21 लोग घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 24/02/2026 10:05:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:05:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: लखनऊ राजधानी के गोसाईंगंज इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: लखनऊ राजधानी के गोसाईंगंज इलाके में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर लुधियाना (पंजाब) से दरभंगा (बिहार) जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हसनापुर गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक थी। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ड्राइवर को झपकी आने के कारण बस अचानक असंतुलित हो गई और डिवाइडर से टकराकर पलट गई। बस पलटते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। कई घायलों को बस की खिड़कियां तोड़कर बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। एंबुलेंस की मदद से घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है। इस हादसे के बाद एक बार फिर लंबी दूरी की बसों में ड्राइवरों की ड्यूटी अवधि और सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।


Featured News