Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: दूध फैक्ट्री पर फूड विभाग की छापेमारी, अस्वच्छ परिस्थितियों में उत्पादन पकड़ा गया

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ghanshyam Das , Date: 26/02/2026 11:08:11 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 26/02/2026 11:08:11 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित मिगलानी बिल्डिंग में संचालित एक दूध फैक्ट्री पर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम ने नगर  मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के नेत्तृव में छापेमारी कर भारी अनियमितताएं पकड़ीं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर थाना कुतुबशेर क्षेत्र स्थित मिगलानी बिल्डिंग में संचालित एक दूध फैक्ट्री पर जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (फूड विभाग) की टीम ने नगर  मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह के नेत्तृव में छापेमारी कर भारी अनियमितताएं पकड़ीं। छापेमारी के दौरान फैक्ट्री में बेहद गंदगी और अस्वच्छ परिस्थितियों में दूध, दही और खोया तैयार किया जाता मिला, जिससे उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा था। खाद्य विभाग की टीम जब फैक्ट्री परिसर में पहुंची तो वहां टॉयलेट के पास ही करीब 2000 लीटर दूध रखा हुआ मिला। इसके अलावा फैक्ट्री कर्मचारी जंग लगे कंटेनरों में दूध भरते हुए पाए गए, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का खुला उल्लंघन है निरीक्षण के दौरान दही और खोया भी अत्यंत अनहाइजीनिक परिस्थितियों में तैयार होता मिला। टीम ने मौके से दूध, दही और खोया के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद यदि नमूने मानकों के अनुरूप नहीं पाए गए तो संबंधित फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा और संचालक के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। खाद्य विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। विभाग ने स्पष्ट किया कि जनस्वास्थ्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और खाद्य पदार्थों में मिलावट या अस्वच्छता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।


Featured News