Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: गैंग लीडर वाहिद इकबाल की 1 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क का आदेश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 23/02/2026 11:39:43 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 23/02/2026 11:39:43 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर वाहिद इकबाल की करीब एक करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर वाहिद इकबाल की करीब एक करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति कुर्क करने का आदेश जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, वाहिद इकबाल के खिलाफ 21 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें चोरी, नकबजनी, गैंगस्टर एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं। कुर्क की जाने वाली संपत्ति में आराजी संख्या 1602, रकबा 0.531 हेक्टेयर में से 600 वर्गफीट जमीन/मकान शामिल है। यह संपत्ति ग्राम कंतित, थाना विंध्याचल क्षेत्र में स्थित है। जिला प्रशासन की इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश के तौर पर देखा जा रहा है।


Featured News