Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय आएंगी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, प्रशासन ने तेज की तैयारियां

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Abhay , Date: 02/11/2026 03:47:00 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Abhay ,
  • Date:
  • 02/11/2026 03:47:00 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगी।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शाहजहांपुर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल 3 नवंबर को स्वामी शुकदेवानंद विश्वविद्यालय का भ्रमण करेंगी। उनका कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक प्रस्तावित है। राज्यपाल के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन और जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. पुष्पेन्द्र बहादुर सिंह ने अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपते हुए सभी व्यवस्थाएं निर्धारित समयसीमा में पूरी करने के निर्देश दिए।

राज्यपाल के भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, प्रशासनिक और आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा की जाएगी। इसमें छात्र-छात्राओं की संख्या, पढ़ाई की गुणवत्ता, शैक्षणिक कैलेंडर, विश्वविद्यालय के भवनों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की स्थिति का जायजा लिया जाएगा। इसके अलावा रिक्त पदों को भरने की कार्ययोजना, परीक्षाओं के संचालन, मूल्यांकन प्रक्रिया, परीक्षा परिणाम और समर्थ पोर्टल पर डिजिटल डिग्री अपलोड करने की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। भ्रमण के दौरान विश्वविद्यालय की व्यवस्थाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर जानकारी ली जाएगी।

उधर, जिलाधिकारी, एसपी सिटी और एडीएम सहित अन्य अधिकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था, आवागमन और अन्य आवश्यक इंतजामों का स्थलीय निरीक्षण किया। राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन भी सक्रिय है और संबंधित विभागों को तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।