-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रयागराज में केशव प्रसाद मौर्य का संदेश: विकसित भारत के निर्माण में प्रबुद्ध समाज की अहम भूमिका
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध महाकुंभ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध समाज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को परेड ग्राउंड में आयोजित प्रबुद्ध महाकुंभ एवं विशाल भंडारा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने प्रबुद्ध समाज की भूमिका को राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक चेतना के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य और सरकार की विकास संबंधी प्राथमिकताओं पर भी विचार रखे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती महाराज के चरणों में प्रणाम कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि राजनीति में आने से पहले विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री के रूप में उन्हें श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़कर कार्य करने का अवसर मिला था। उस दौरान जगद्गुरु जी का मार्गदर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। केशव प्रसाद मौर्य ने कार्यक्रम के आयोजकों, परशुराम सेना के पदाधिकारियों, विद्वानों और उपस्थित गणमान्य लोगों का अभिनंदन करते हुए कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले बुद्धिजीवी देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है और इस संकल्प को पूरा करने में सभी को सकारात्मक योगदान देना चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत का लोकतंत्र संविधान और जनता की इच्छा के अनुसार संचालित होता है। जनता चुनाव के माध्यम से अपनी पसंद के प्रतिनिधियों को चुनती है। उन्होंने केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार की विकास एवं सुशासन संबंधी प्राथमिकताओं का भी उल्लेख किया। मौर्य ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि पर भव्य मंदिर निर्माण और जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने को देश की ऐतिहासिक उपलब्धियां बताया। उन्होंने कहा कि सरकार ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ देश को विकास के पथ पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को हासिल करेगा। ‘भइया जी का दाल-भात परिवार’ के वार्षिकोत्सव में भी हुए शामिल उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लेटे हुए हनुमान मंदिर के समीप आयोजित ‘भइया जी का दाल-भात परिवार’ के साधना सेवा के आठवें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संस्था के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से ऐसे सेवा कार्यों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम में जगद्गुरु वासुदेवानंद सरस्वती महाराज, संजय गुप्ता, निर्मला पासवान, राजेश शुक्ल, डॉ. एल.एस. ओझा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मध्य प्रदेश: मांस, गौर के अवशेष, विद्युत तार और शिकार में प्रयुक्त सामग्री जब्त, वन अपराध दर्ज
पंजाब: नशे के खिलाफ अभियान की सराहना, एसएसपी सुरेंद्र लांबा की कार्यशैली को बताया सराहनीय
उत्तर प्रदेश: दीपक चावरिया बने राष्ट्रीय वाल्मीकि क्रांतिकारी मोर्चा के युवा जिला अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: मेगा शिविर में 227 पात्रों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ, जिला जज ने किया शुभारंभ