-
☰
उत्तर प्रदेश: ‘आरोग्यम’ ग्लोबल हॉस्पिटल का भूमि पूजन, समग्र स्वास्थ्य सेवा का लिया संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: माउंट आबू राजस्थान प्रदेश स्थित माउंट आबू में “आरोग्यम” यूनिट ऑफ जी एच आर सी ट्रस्ट हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: माउंट आबू राजस्थान प्रदेश स्थित माउंट आबू में “आरोग्यम” यूनिट ऑफ जी एच आर सी ट्रस्ट हॉस्पिटल के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य नागरिकों, चिकित्सकों तथा ब्रह्माकुमारीज संस्था के भाई-बहनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था की हमारी बड़ी बहनें मुन्नी दीदी, आदरणीय जयंती दीदी, आदरणीय मोहिनी दीदी जी विशेष रूप से उपस्थित रही। उन्होंने अपने आशीर्वचनों में कहा कि स्वास्थ्य केवल शरीर का ही नहीं, बल्कि मन और आत्मा का भी होना चाहिए। “आरोग्यम” हॉस्पिटल सेवा, करुणा और आध्यात्मिक मूल्यों के साथ चिकित्सा प्रदान करेगा, जिससे समाज को समग्र स्वास्थ्य का लाभ मिलेगा। समारोह में डॉक्टर सतीश गुप्ता जी, डॉक्टर प्रताप मिड्ढा जी सहित अनेक प्रतिष्ठित भाई-बहन उपस्थित रहे। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि यह हॉस्पिटल क्षेत्रवासियों के लिए आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का केंद्र बनेगा और जरूरतमंदों को सुलभ व गुणवत्तापूर्ण उपचार प्रदान करेगा। भूमि पूजन विधिवत मंत्रोच्चारण और शुभकामनाओं के साथ सम्पन्न हुआ। इस ग्लोबल आरोग्यम हॉस्पिटल एंव रिसर्च सेंटर के डायरेक्टर सुप्रसिद्ध डॉक्टर श्री सुशील गुप्ता जी होंगे, जिन्होंने अपने 28 वर्षों के कार्यकाल में देश विदेश तक 11000, ह्रदय रोगियों का लास्ट इस्टेज में भी ईलाज किया। जिसके परिणामस्वरूप आज वही लोग आरोग्यम हॉस्पिटल के पूजन व निर्माण कार्य में सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। आरोग्यम हॉस्पिटल में 160 रूम बनाए जायेंगे,प्रति एक रूम की लागत दस लाख रुपए आयेगी। सूत्रों के अनुसार यह आरोग्यम हॉस्पिटल ग्लोबल रिसर्च सेंटर के रूप में तैयार किया जाएगा, जोकि देश विदेश के गंभीर मरीज़ों एंव साधारण रोगियों को अपनी ओर से निशुल्क उपचार सेवा प्रदान करेगा। भारत वर्ष में आरोग्यम हॉस्पिटल संस्थान को ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र संस्था द्वारा जरूरतमंदों को निशुल्क सेवा उपलब्ध कराने हेतू 14 जोन में बांटा गया है, जिसमें 14 कोऑर्डिनेटर धार्मिक एंव सामाजिक सेवा की जिम्मेदारी निभाएंगे। उत्तर प्रदेश में जोन कोऑर्डिनेटर पूर्व पुलिस इंस्पेक्टर माननीय श्री प्रेमवीर राणा जी को नियुक्त किया गया है। भूमि पूजन व वचनाशीश में सभी ने मिलकर “आरोग्यम” परियोजना की सफलता और जनसेवा के संकल्प को दोहराया।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित