Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: कला-संस्कृति विभूतियों का सम्मान, परिवार समन्वय पर विशेष व्याख्यान

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rakesh Kumar Sharma , Date: 24/02/2026 05:13:59 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rakesh Kumar Sharma ,
  • Date:
  • 24/02/2026 05:13:59 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के ऐसे विशिष्ट महानुभव जिन्होंने कला एवं संस्कृति प्रभाव में विशेष योगदान दिया है तथा सहारनपुर का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: सहारनपुर के ऐसे विशिष्ट महानुभव जिन्होंने कला एवं संस्कृति प्रभाव में विशेष योगदान दिया है तथा सहारनपुर का नाम राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाया है। ऐसे सभी भाई बहनों को सम्मानित किया गया। अहमदाबाद से पधारी आदरणीय वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका चंद्रिका दीदी जी ने परिवार में समन्वयता एवं मधुरता कैसे आए इसके ऊपर अपना व्याख्यान दिया तथा नुक्ते बताएं | करनाल से पधारी प्रेम दीदी ने कार्यक्रम के प्रति अपनी शुभकामनाएं दी तथा इस विषय की जरूरत को स्पष्ट किया। जनपदीय संचालिका ब्रह्माकुमारी रानी दीदी ने आए हुए सभी मेहमानों तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में माननीय राज्य मंत्री कुंवर बृजेश सिंह जी की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए। मंत्री जी के साथ-साथ नगर विधायक राजीव गुंबर जी तथा रामपुर विधायक देवेंद्र नाम की भी उपस्थित रही। कार्यक्रम में सहारनपुर महापौर डॉक्टर अजय सिंह जी की उपस्थिति भी अतीत सम्माननीय रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन ब्रह्माकुमारी संगीता बहन ने किया कार्यक्रम में काफी संगठनों ने अपने उपस्थिति दर्ज कराई। सभा में लगभग डेढ़ हजार लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।