Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: आईएएस श्रुति शर्मा बनीं हापुड़ की सीडीओ, देवरिया में 19 माह के कार्यकाल की रही चर्चा

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 20/04/2026 02:03:40 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 20/04/2026 02:03:40 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: देवरिया में वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति शर्मा को हापुड़ जनपद का मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ नियुक्त किया गया है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: देवरिया में वर्ष 2022 बैच की आईएएस अधिकारी श्रुति शर्मा को हापुड़ जनपद का मुख्य विकास अधिकारी सीडीओ नियुक्त किया गया है। देवरिया में करीब 19 माह के अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी सादगी, सक्रियता और जनसंपर्क शैली से एक अलग पहचान बनाई। अपने प्रशासनिक करियर की शुरुआत उन्होंने रुद्रपुर में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम के रूप में की थी। इसके बाद देवरिया सदर एसडीएम रहते हुए उन्होंने राजस्व, कानून-व्यवस्था और जनसमस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाई। रुद्रपुर नगर में जाम की समस्या से लोगों को राहत दिलाना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल रहा।

देवरिया में अपने कार्यकाल के दौरान वे आम जनता के बीच सहज रूप से उपलब्ध रहीं। नियमित जनसुनवाई, क्षेत्रीय भ्रमण और योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने के कारण उनकी कार्यशैली की व्यापक सराहना हुई। अब हापुड़ में सीडीओ के रूप में उनकी तैनाती को लेकर प्रशासनिक महकमे के साथ-साथ आमजन में भी उम्मीदें बढ़ गई हैं। माना जा रहा है कि वे अपने अनुभव और कार्यकुशलता के दम पर हापुड़ में विकास कार्यों को नई गति देंगी और यहां भी अपनी अलग पहचान स्थापित करेंगी।
 

Related News

उत्तर प्रदेश: कारिया पटवा में श्रीमद् भागवत कथा हेतु भव्य कलश यात्रा निकाली गई, श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: झांसी में सेवा धाम पर माता रानी के दर्शन, निःशुल्क चिकत्सा सेवा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह

उत्तर प्रदेश: नोएडा मजदूर आंदोलन मामले में यूपी पुलिस की भूमिका पर प्रेस वार्ता, अधिवक्ताओं व कार्यकर्ताओं ने उठाए गंभीर सवाल

राजस्थान: वृद्ध आश्रम पर आधारित लघु फिल्म का भव्य मुहूर्त, रिश्तों की गहराई पर केंद्रित होगी कहानी

उत्तर प्रदेश: रविंद कुमार चौहान बने नए DM, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के लिए चर्चित

उत्तर प्रदेश: स्मार्ट मीटरों के खिलाफ पार्षदों ने किया विरोध, अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन


Featured News