-
☰
उत्तर प्रदेश: शिक्षक सुसाइड केस की संयुक्त जांच हुई शुरू
- Photo by :
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर देवरिया जिले के गौरीबाजार स्थित मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: गोरखपुर देवरिया जिले के गौरीबाजार स्थित मदरसन विद्यालय के सहायक अध्यापक कृष्ण मोहन सिंह की आत्महत्या के मामले को शासन ने गंभीरता से लिया है। शासन के निर्देश पर लखनऊ और देवरिया से गठित संयुक्त जांच टीम सोमवार सुबह करीब 10 बजे ही बीएसए कार्यालय पहुंच गई और विस्तृत जांच शुरू कर दी। कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग निवासी कृष्ण मोहन सिंह देवरिया के गौरीबाजार विकास खंड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में तैनात थे। वे गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में अपने भाई के साथ रह रहे थे। 20 फरवरी की रात उन्होंने घर के निचले कमरे में पंखे से लटककर जान दे दी। उनकी पत्नी गुड़िया सिंह ने गुलरिहा थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसी दिन उन्हें बीएसए कार्यालय में बुलाकर अपमानित किया गया और फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। शाम को घर लौटने पर वे बेहद व्यथित थे और रात में आत्मघाती कदम उठा लिया। मृतक की जेब से चार पन्नों का सुसाइड नोट बरामद हुआ, जिसमें पूरे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन पर दर्ज हुआ मुकदमा। इस प्रकरण में शालिनी श्रीवास्तव (बीएसए), लिपिक संजीव सिंह और एक अन्य के विरुद्ध गोरखपुर के गुलरिहा थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। देवरिया की जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सीडीओ राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जिला स्तरीय जांच कमेटी गठित की है। वहीं शासन स्तर पर स्कूल शिक्षा महानिदेशक मोनिका रानी ने जेडी पवन सचान की अध्यक्षता में एक अन्य जांच समिति बनाई है। इस समिति में उप शिक्षा निदेशक संजय कुमार उपाध्याय, संबंधित तहसील के एडीएम और मंडलीय सहायक शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।
सोमवार सुबह जांच टीम बीएसए कार्यालय पहुंचते ही वहां खलबली मच गई। जांच के दौरान बीएसए के मौजूद रहने की भी चर्चा है। टीम एक-एक बिंदु पर साक्ष्य और दस्तावेज खंगाल रही है। गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन उधर, बीएसए और अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद गोरखपुर में प्रदर्शन भी शुरू हो गया है। आजाद हिंद सेना वाहिनी के कार्यकर्ता ऋषि पांडेय के नेतृत्व में सुबह 10 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी की। मामले ने शिक्षा विभाग और प्रशासनिक तंत्र को झकझोर दिया है। अब सबकी निगाहें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। यदि आरोप सिद्ध होते हैं तो संबंधित अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई तय मानी जा रही है।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित