-
☰
उत्तर प्रदेश: फिरोजाबाद में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी पर शांतिपूर्ण माहौल में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के मौके पर थाना दक्षिण क्षेत्र स्थित शाही मस्जिद से जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद ﷺ की सीरत, अमन, मोहब्बत और भाईचारे का संदेश दिया गया। जुलूस के दौरान इमामों और उलेमाओं का सम्मान एवं इस्तकबाल किया गया। आयोजकों के अनुसार, जुलूस में राजनीतिक व्यक्तियों को शामिल नहीं किया गया और अकीदतमंद इमामों के पीछे पैदल चलते हुए अनुशासन बनाए रखा। हाफिज ताबिश ने बताया कि जुलूस के दौरान शासन-प्रशासन की गाइडलाइन का पूरी तरह पालन किया गया। बाइक और एक्टिवा से जुलूस में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई, जिसके चलते जुलूस निर्धारित पैदल मार्ग पर शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थाना दक्षिण प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पुलिस ने निर्धारित रूट पर जुलूस को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाया और पूरे काफिले की सुरक्षा व्यवस्था संभाली। हाफिज आरिफ ने बताया कि प्रशासन और पुलिस के सहयोग से जुलूस-ए-मोहम्मदी शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। जुलूस के सफल समापन के बाद आयोजकों ने प्रशासन, पुलिस और सभी अकीदतमंदों का सहयोग के लिए आभार जताया।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी