-
☰
उत्तर प्रदेश: कानपुर में बारावफात को लेकर पुलिस आयुक्त ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: कानपुर बारावफात पर्व को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। 26 अगस्त 2026 को पुलिस आयुक्त कानपुर नगर रघुबीर लाल ने थाना कोतवाली क्षेत्र के परेड और आसपास के इलाकों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया। पुलिस आयुक्त ने मुस्लिम धर्मगुरुओं के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया और पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने झंडी दिखाकर बारावफात जुलूस का शुभारंभ भी किया। इस दौरान जुलूस के निर्धारित मार्ग पर सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया गया। पुलिस आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को जुलूस के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों और ड्रोन के माध्यम से निगरानी करने के साथ-साथ स्थानीय धर्मगुरुओं एवं आयोजकों के साथ लगातार समन्वय बनाए रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस उपायुक्त पूर्वी सत्यजीत सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी शिवा सिंह, अपर पुलिस उपायुक्त अभिसूचना/कानून एवं व्यवस्था महेश कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त कलक्टरगंज, संबंधित थाना प्रभारी और पुलिस बल मौजूद रहा।
बिहार: ईद-ए-मिलादुन्नबी पर निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी, अमन और भाईचारे का दिया संदेश
उत्तर प्रदेश: हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, हमलावरों की तलाश में जुटी पुलिस
उत्तर प्रदेश: शामली में हुई मिशन शक्ति की पहल, पारिवारिक विवाद का कराया शांतिपूर्ण समाधान
उत्तर प्रदेश: रक्षाबंधन से पहले स्कूली बच्चों ने डीएम अरविंद चौहान को बांधी राखी