Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: बहन-पुत्र की हत्या के आरोपी किशन रावत गिरफ्तार, पुलिस से फायरिंग में घायल

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Jay Singh , Date: 12/03/2026 12:53:32 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Jay Singh ,
  • Date:
  • 12/03/2026 12:53:32 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: शिकायतकर्ता निवासी हरचन्दपुर गढ़ी कनौरा मानकनगर लखनऊ थाना आलमबाग लखनऊ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बहन और बनह पुत्र उम्र 18 वर्ष जो कि सिसेंडी थाना मोहनलालगंज के रहने वाले है दिनाक 9-3-2026 को रात 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन दोनो की हत्या कर दी है।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: शिकायतकर्ता निवासी हरचन्दपुर गढ़ी कनौरा मानकनगर लखनऊ थाना आलमबाग लखनऊ द्वारा सूचना दिया गया कि मेरी बहन और बनह पुत्र उम्र 18 वर्ष जो कि सिसेंडी थाना मोहनलालगंज के रहने वाले है दिनाक 9-3-2026 को रात 8 बजे किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उन दोनो की हत्या कर दी है। इस सूचना पर थाना मोहनलालगंज में मु0अ0स0 92/26 धारा 103(1) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
घटना के अनावरण हेतु पुलिस की  04 टीमों का गठन किया गया। विवेचना एवं गवाहों के बयान तथा साक्ष्य संकलन के क्रम में स्थानीय निवासी अभियुक्त किशन रावत पुत्र राम मिलन निवासी सिसेण्डी थाना मोहनलालगंज, लखनऊ का नाम प्रकाश में आया, जिसके द्वारा मृतका व उसके पुत्र (उम्र लगभग 18 वर्ष) की हत्या की गयी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अवलोकन से सुसंगत धाराओं की वृद्धि की गयी ।अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा था। इसी क्रम में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि घटना कारित करने वाला अभियुक्त हुलासखेड़ा से खुजौली की ओर नहर किनारे रास्ते से जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गयी।

बाजखेड़ा हुलास खेड़ा ईट भट्टे के पास पुलिस टीम को देखकर अभियुक्त भागने लगा तथा अपने तमंचे से पुलिस टीम पर फायर कर दिया। जिससे सिपाही घायल हो गया । आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा भी जवाबी फायरिंग की गयी, जिसमें अभियुक्त *किशन रावत के पैर में गोली लग गयी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए अभियुक्त को हिरासत में लेकर तथा घायल सिपाही को उपचार हेतु तत्काल सीएचसी मोहनलालगंज भेजा गया, जहां उसका उपचार कराया जा रहा है। अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा .315 बोर व 2 अदद कारतूस खोखा बरामद किया गया तथा एक कारतूस खोखा तमन्चे में फंसा है। अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।