-
☰
उत्तर प्रदेश: मंडल में होली-ईद पर कानून व्यवस्था कड़ी, कमिश्नर ने की समीक्षा बैठक
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मंडलायुक्त डॉक्टर रूपेश कुमार ने पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह की उपस्थिति में आयुक्त सभागार में आगामी त्यौहार होली एवं ईद के दृष्टिगत कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक आयोजित की। मंडलायुक्त ने कहा कि आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत कानून व्यवस्था बनाए रखने में कोई लापरवाही न हो। उन्होने तीनों जनपदों के ज़िलाधिकारियों को निर्देश दिए कि शांति समिति की बैठक कर ली जाए। मिश्रित आबादी एवं संवेदनशील क्षेत्रों पर प्राथमिकता से निरंतर भ्रमण किया जाए। आयोजकों से भी वार्ता की जाए। होलिका दहन स्थल को चिन्हित कर यह भी देखा जाए कि स्थल पूर्ण रूप से सुरक्षित हो। त्यौहारों के दृष्टिगत साफ-सफाई, निर्बाध विद्युत एवं जल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होने मण्डलवासियों से कहा कि सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाएं कोई नई परम्परा न बनाए। ऐसा कोई कार्य न किया जाए जिससे एक दूसरे की भावनाएं आहत हों। शरारती तत्वों पर विशेष निगरानी रखी जाए। पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह ने कहा कि पुलिस निरंतर भ्रमणशील रहे। आमजनों से अपील की कि किसी भी घटना की जानकारी सर्वप्रथम पुलिस को दें। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों एवं अफवाहों को प्रसारित करने वालों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर ज़िलाधिकारी सहारनपुर मनीष बंसल, ज़िलाधिकारी शामली अरविन्द चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनन्दन सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर ज़िलाधिकारी प्रशासन संजय सिंह, एस पी ग्रामीण मुज़फ्फरनगर आदित्य बंसल सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित