-
☰
उत्तर प्रदेश: मानकमऊ अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन, जाम से मिलेगी राहत
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मानकमऊ में नवनिर्मित अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन प्रारम्भ कराया।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मानकमऊ में नवनिर्मित अस्थायी रोडवेज बस स्टैंड का उद्घाटन कर उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों को हरी झंडी दिखाकर संचालन प्रारम्भ कराया। जिलाधिकारी ने बताया कि नए बस स्टैंड पर यात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। तथा भविष्य में इन्हें और बेहतर बनाया जाएगा। मानकमऊ में बस स्टैंड शुरू होने से शहर के अंदर लगने वाले जाम से भी काफी हद तक राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम द्वारा ग्राम मानकमऊ स्थित अपनी भूमि से 5000 वर्गमीटर भूखंड रोडवेज बस स्टैंड के लिए अस्थायी रूप से निःशुल्क उपलब्ध कराया गया है। यहां से सहारनपुर-नकुड़, गंगोह, शामली, देवबंद सहित चंडीगढ़, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश के लिए बसों का संचालन किया जाएगा। बस स्टैंड के पास ही इलेक्ट्रिक बस चार्जिंग स्टेशन होने से यात्रियों को रोडवेज और नगरीय बस सेवाओं का एक ही स्थान से सुगमता से लाभ मिल सकेगा।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित