-
☰
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, बिलासपुर लूट के चार आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी से हुई लूट के मामले में चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी से हुई लूट के मामले में चार आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत सीओ चुनार मंजरी राव व सीओ ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में अहरौरा क्षेत्र में संयुक्त कार्रवाई की गई। थाना अदलहाट, अहरौरा पुलिस, एसओजी व सर्विलांस टीम की संयुक्त टीम ने सतेशगढ़ जंगल क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो आरोपियों को गोली लगी, जबकि अन्य दो को भी मौके से दबोच लिया गया। 3.768 किलोग्राम सोने के आभूषण, ₹1,46,000नगद, 1 पिस्टल, 2 तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विजय लाम्बा, मोनू, विनोद उर्फ बीनू प्रजापति और करीम खान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चारों आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में थे। विजय लाम्बा पर दिल्ली, हरियाणा समेत अन्य राज्यों में 67 मुकदमे दर्ज हैं। एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया और बताया कि आरोपियों ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ज्वेलरी कारोबारी से लूट की वारदात को अंजाम दिया था। अहरौरा के सतेशगढ़ जंगल में हुई इस मुठभेड़ को मिर्जापुर पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित