-
☰
उत्तर प्रदेश: विधायक देवेंद्र निम ने छिदबना गांव में जल टंकी का किया उद्घाटन
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रामपुर मनिहारान विधान सभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों श्री संजय पंवार रामपुर देहात, श्री हरीश त्यागी नागल, एवं श्री किशोर भारती बलियाखेड़ी का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: रामपुर मनिहारान संगठनात्मक मजबूती और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से रामपुर मनिहारान विधान सभा के भाजपा विधायक देवेंद्र निम ने सहारनपुर स्थित अपने आवास पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों श्री संजय पंवार रामपुर देहात, श्री हरीश त्यागी नागल, एवं श्री किशोर भारती बलियाखेड़ी का स्वागत कर उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी। भाजपा विधायक ने कहा कि संगठन ही शक्ति है और मंडल स्तर पर सशक्त नेतृत्व से पार्टी की रीति-नीति एवं विकास की सोच हर बूथ तक और अधिक मजबूती से पहुंचेगी। इसके अतिरिक्त विधायक देवेन्द्र निम ने विधानसभा क्षेत्र रामपुर मनिहारान के गांव छिदबना में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन के अंतर्गत नवनिर्मित पानी की टंकी का विधिवत फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर विधायक ने अपने व्यकत्य में कहा कि “प्यास बुझेगी हर आंगन की, शक्ति बढ़ेगी जन-जन की” के संकल्प के साथ अब गांव छिदबना के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से माताओं-बहनों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी तथा जलजनित बीमारियों की रोकथाम में भी सहायता मिलेगी। विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए वे निरंतर प्रतिबद्ध हैं।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित