-
☰
उत्तर प्रदेश: मुख्यमंत्री पोर्टल शिकायतों पर नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया, जुर्माना लगाया
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने त्वरित कारवाई की।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गयी शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए नगर निगम ने त्वरित कारवाई की। अनेक स्थानों से अतिक्रमण हटाया गया और जुर्माना वसूला गया। मिशन कम्पाउण्ड में दुकानों के बाहर नाला कवर कर अवैध रुप से किये गए सीढ़ियों के निर्माण को भी तुड़वाया गया और चेतावनी दी गयी कि यदि दोबारा निर्माण किया गया तो निर्माण को ध्वस्त करते हुए कार्रवाई की जायेगी। मुख्यमंत्री पोर्टल तथा जनसुनवाई में आयी शिकायतों पर नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देश पर नगर निगम के प्रवर्तन दल ने अनेक स्थानों पर कार्रवाई की। पोर्टल पर शिकायत की गयी थी कि अग्रसेन चौक पर नगर निगम की एक दुकान को किरायेदार ने दो हिस्सों में विभक्त कर दूसरी को किराये पर दे दिया है। इस पर प्रवर्तन दल ने दो दिन में दुकान के भीतर बनायी गयी दीवार हटाने तथा दुकान के कागज निगम में जमा कराने के निर्देश दिए और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया। कचहरी की ओर कोर्ट रोड पुल उतरते ही दायी ओर एक दुकानदार द्वारा सड़क पर पुतले और बोर्ड रखने की शिकायत भी पोर्टल पर की गयी थी। जिस पर प्रवर्तन दल ने अतिक्रमण हटवाते हुए दो हजार रुपये जुर्माना लगाया। गत सप्ताह भी उक्त दुकानदार का अतिक्रमण हटवाया गया था। इसके अलावा आई जी आर एस शिकायत पर ही कार्रवाई करते हुए ब्रजेश नगर पुल के नीचे एक दर्जन से ज्यादा दुकानों का अतिक्रमण हटवाया गया। एक व्यक्ति द्वारा सड़क पर टीन शेड डालकर दुकान बना ली गयी थी, उस दुकान को भी हटवाया गया और 12 सौ रुपये जुर्माना लगाया गया। जनसुनवाई में आयी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए दिल्ली रोड शक्ति पैट्रोल पंप के सामने से सड़क पर रखा गया एक खोखा भी हटवाया गया। इसके अलावा मिशन कम्पाउण्ड में आठ दुकानों के सामने नाला कवर कर सड़क पर बनायी गयी सीढ़ियों को निर्माण विभाग की शिकायत पर तुड़वाया गया। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल एच बी गुरुंग व हरिप्रकाश कसाना सहित प्रवर्तन दल के जवान मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़: करंजी चौकी में होली शांति समिति बैठक, पुलिस की पैनी नजर और नियमों का कड़ा पालन तय
उत्तर प्रदेश: अतुल यादव ने बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, बिजली कनेक्शन में असफलता का आरोप
उत्तर प्रदेश: राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण, स्वतंत्रता संग्राम में योगदान को किया नमन
उत्तर प्रदेश: नशीला पदार्थ खिलाकर लूट व मौत के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान मेला आयोजित, प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान
छत्तीसगढ़: डिजिटल नागरिक सहभागिता पर राष्ट्रीय संगोष्ठी किया गया आयोजित