-
☰
उत्तर प्रदेश: नोएडा पुलिस ने संभ्रांत नागरिकों के साथ शांतिपूर्ण त्योहारों के लिए पीस कमेटी बैठक की
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम के साथ पुलिस कार्यालय सूरजपुर में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम के साथ पुलिस कार्यालय सूरजपुर में संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गयी। आज दिनांक 20.02.2026 को पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर श्रीमती लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में डीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा एडीसीपी सेंट्रल नोएडा श्री आर.के. गौतम के साथ पुलिस कार्यालय सूरजपुर पर संभ्रांत नागरिकों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की गई। मीटिंग में संभ्रांत नागरिकों के साथ संवाद करते हुए उन्हें आगामी त्योहारो को शांतिपूर्वक मनाने व किसी भी व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचाने के बारे में बताया गया। पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। सभी व्यक्तियों से अपील करते हुए उन्हें समझाया गया कि वह किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तुरंत पुलिस को सूचना दें, जिससे शांति व्यवस्था बनी रहे और आगामी त्योहारो को शांति पूर्ण ढंग से मना सके।
राजस्थान: 19 साल बाद भारत में लाइव परफॉर्म करेंगी, मुंबई और दिल्ली में अप्रैल 2026 में कॉन्सर्ट
राजस्थान: खाटूधाम के लिए श्याम पदयात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ हुई रवाना
उत्तर प्रदेश: दामाद की संदिग्ध मौत, आत्महत्या या हत्या की जांच जारी
उत्तर प्रदेश: सेक्टर-58 पुलिस ने अवैध शराब तस्कर हरीश कुमार को किया गिरफ्तार, 106 पव्वे बरामद