-
☰
उत्तर प्रदेश: पुरानी किताबों का अभियान शुरू, जरूरतमंद छात्रों को मिलेगी नई राह
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले में शिक्षा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बार फिर पुरानी किताबों के आदान-प्रदान का प्रेरणादायक अभियान शुरू किया गया है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सहारनपुर जिले में शिक्षा और मानवता की मिसाल पेश करते हुए एक बार फिर पुरानी किताबों के आदान-प्रदान का प्रेरणादायक अभियान शुरू किया गया है। हर वर्ष आयोजित होने वाली इस पहल ने बीते साल हजारों जरूरतमंद विद्यार्थियों के सपनों को नई उड़ान दी थी। इस बार भी शहर वासियों में उत्साह और सहयोग की भावना स्पष्ट दिखाई दे रही है। अभियान का उद्देश्य सरल है जो किताबें एक विद्यार्थी के लिए पुरानी हो चुकी हैं, वही किताबें किन्ही दूसरे छात्रों के लिए नई उम्मीद बन सकती हैं। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों तक शैक्षणिक सामग्री पहुंचाकर उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना इस पहल का मुख्य लक्ष्य है। सक्षम नागरिकों से अपील है कि वे अपनी पुरानी किताबें दान कर इस नेक कार्य में भागीदारी निभाने का उत्तम कार्य करें। व्हाट्सएप 9389836792 नम्बर के माध्यम से जानकारी साझा कर लोग सीधे जरूरतमंदों तक सहायता पहुंचा सकते हैं। यह अभियान समाज में शिक्षा के महत्व को नई रोशनी देता है। शिक्षा के इस महा दान में शामिल होकर पुण्य अर्जित करें। सक्षम नागरिक उपरोक्त अपीलीय शब्दकोष को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता में शामिल करें।
बिहार: रामनवमी की भव्य शोभायात्रा, भक्ति और उत्साह से हुआ सज्जित
उत्तर प्रदेश: स्कॉर्पियो से 42 पेटी अवैध शराब हुई बरामद, तस्कर फरार
उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार गंभीर रूप से किया घायल
उत्तर प्रदेश: बेकाबू कार खाई में जाकर गिरी, 17 वर्षीय युवक की मौत, एक घायल
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कॉलेज के MSC छात्र-छात्राओं ने अमृतधारा जलप्रपात का पारिस्थितिकी अध्ययन किया