Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को टक्कर मार गंभीर रूप से किया घायल
 

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ranu , Date: 26/03/2026 01:41:44 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ranu ,
  • Date:
  • 26/03/2026 01:41:44 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: पनवाड़ी महोबा थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: पनवाड़ी महोबा थाना पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम किल्हौवा रोड पर गिट्टी से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक रघुवीर पुत्र सुदामा, उम्र लगभग 25 वर्ष, निवासी ग्राम गुगौरा थाना पनवाड़ी अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारी में आयोजित कुआं पूजन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्राम गुहांड जा रहा था। बताया गया कि जैसे ही दोनों गांव से बाहर निकले, उसी दौरान सामने से तेज गति से आ रहे गिट्टी से भरे ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रघुवीर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना मिलते ही ग्राम प्रधान मनोज राजपूत मौके पर पहुंचे और घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी पहुंचाया।


सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे झांसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। हादसे के बाद क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। ग्राम प्रधान मनोज राजपूत ने बताया कि क्षेत्र में रात्रि के समय गिट्टी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर तेज रफ्तार से लगातार निकलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कई बार वाहन चालकों को सावधानी बरतने और धीमी गति से वाहन चलाने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही जारी है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन सामग्री से भरे वाहन रात-दिन तेज गति से चलते हैं, जिससे आम लोगों की जान जोखिम में पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।