-
☰
उत्तर प्रदेश: झिंझाना में स्वतंत्रता दिवस पर गूंजा राष्ट्रभक्ति का जयघोष, शिक्षण संस्थानों में फहराया गया तिरंगा
- Photo by : social media
विस्तार
उत्तर प्रदेश: झिंझाना क्षेत्र में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। क्षेत्र के अधिकांश शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया और विभिन्न विद्यालयों में सांस्कृतिक एवं शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण, समूहगान और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस का उत्साह मनाया। एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में प्रतियोगिताओं का आयोजन झिंझाना के एसडीएस कॉन्वेंट स्कूल में चेयरमैन डॉ. लोकेश तोमर, मैनेजर श्रीपाल चौहान और प्रधानाचार्य सतीश कुमार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद विद्यालय में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कक्षा 6 से 8 तक की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 8-B की नैन्सी सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 2 से 5 तक की भाषण प्रतियोगिता में कक्षा 5-A के रोहन ने प्रथम, कक्षा 4-B की अवनी ने द्वितीय और कक्षा 4-B की इंशा ने तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय में आयोजित इंटर-हाउस सिंगिंग प्रतियोगिता में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं। ग्रुप सॉन्ग प्रतियोगिता में भगत हाउस ने प्रथम, सुभाष हाउस ने द्वितीय और विवेकानंद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा देश की प्रगति में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। डी-सैन्ट स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन कस्बे के ऊन रोड स्थित डी-सैन्ट स्कूल में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के प्रबंधक आरपी सिंह, अभिभावक डॉ. मोहित मुखिया, शिक्षक-शिक्षिकाओं और बोर्ड परीक्षा में विद्यालय का नाम रोशन करने वाली छात्राओं अनुष्का चौधरी, गगनदीप, साजमी और गुरप्रीत कौर ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इसके बाद मां सरस्वती वंदना और स्वागत गान के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रस्तुतियों में अभिनय और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसे दर्शकों ने तालियों के साथ सराहा। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा अनुष्का चौधरी को सम्मानित किया गया। वहीं समान अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल करने वाली छात्राओं गगनदीप कौर और गुरप्रीत कौर तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र अश्वनी बालियान को विद्यालय प्रबंधन समिति ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधक आरपी सिंह ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने छात्र-छात्राओं से देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति समर्पित रहने तथा राष्ट्र की उन्नति में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए उन्होंने विद्यालय परिवार का आभार जताया। म्यान कस्बे के विद्यालय में भी मनाया गया स्वतंत्रता दिवस म्यान कस्बे के संविलियन उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार वर्मा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने देश को आजादी दिलाने वाले अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित बच्चों और ग्रामीणों को मिठाई वितरित की गई। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। बावरिया कॉलोनी के विद्यालय में भी फहराया तिरंगा बावरिया कॉलोनी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज डॉ. राजीव कुमार वर्मा, रितेश मलिक और ब्रह्म सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम में समाज सेवा संगठन के पदाधिकारी और सदस्य भी मौजूद रहे। संगठन के अध्यक्ष राजकुमार ने बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर दिया। वहीं संगठन के संस्थापक डॉ. सोनू बावरिया ने महात्मा गांधी, राजगुरु, सुखदेव और चंद्रशेखर आजाद सहित स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान के बारे में बच्चों को जानकारी दी। कार्यक्रम में संगठन के महामंत्री राजकुमार सेकेंड, कोषाध्यक्ष श्याम सुंदर, संगठन महामंत्री विश्वनाथ, उपाध्यक्ष संतोष देवी, प्रचार मंत्री जनरल सिंह और सदस्य सूरज सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पूरे क्षेत्र में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने तिरंगा फहराकर शहीदों को किया नमन
झारखंड: हजारीबाग के इकरा पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस
उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव
हरियाणा: वंदे मातरम के कथित अनादर के विरोध में भाजपा ने निकाला कैंडल मार्च
बिहार: कटिहार में ई-सॉल्यूशन डिजिटल सर्विसेज के नए कार्यालय का हुआ शुभारंभ