Contact for Advertisement 9919916171


उत्तराखंड: उत्तरकाशी पुलिस लाइन में धूमधाम से मना हरियाली तीज का उत्सव

- Photo by : social media

उत्तराखंड  Published by: Ghanshyam Das , Date: 17/08/2026 04:12:36 pm Share:
  • उत्तराखंड
  • Published by: Ghanshyam Das ,
  • Date:
  • 17/08/2026 04:12:36 pm
Share:

विस्तार

उत्तराखंड: उत्तरकाशी की पुलिस लाइन ज्ञानसू में हरियाली तीज के अवसर पर भव्य तीज उत्सव का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी श्रीमती कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में नारी सम्मान, महिला सशक्तिकरण और लोक संस्कृति के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग की महिला अधिकारी एवं कर्मचारी, पुलिस परिवार की महिलाएं और बालिकाएं सहित न्याय विभाग, प्रशासन, अभियोजन, अधिवक्ता वर्ग और विभिन्न संगठनों से जुड़ी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय सहित विभिन्न विभागों की महिला अधिकारियों और विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद तीज क्वीन, विशेष प्रतिभा और मेहंदी प्रतियोगिता सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। पारंपरिक भारतीय परिधानों में पहुंची महिलाओं ने गीत, नृत्य और अन्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।

तीज क्वीन प्रतियोगिता में श्रीमती प्रीति राणा ने प्रथम, उपनिरीक्षक निर्मल भट्ट ने द्वितीय और महिला आरक्षी सीमा चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विशेष प्रतिभा प्रतियोगिता में श्रीमती वंदना शर्मा प्रथम, श्रीमती समीक्षा सूरी द्वितीय और महिला फायरमैन किरन तृतीय रहीं। वहीं मेहंदी प्रतियोगिता में महिला फायरमैन शीतल ने प्रथम, प्रियंका चमोली ने द्वितीय और श्रीमती अंजना ने तृतीय स्थान हासिल किया। विजेताओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाने के लिए विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में पारंपरिक तीज गीतों, लोकनृत्य और झूले ने उत्सव का माहौल और भी खास बना दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने कहा कि हरियाली तीज केवल धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति प्रेम, लोक संस्कृति और नारी शक्ति के सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का मंच प्रदान करते हैं।