-
☰
उत्तर प्रदेश: कई गांवों में दिनों से बिजली गुल, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से लोग बेहाल
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: अटरिया सीतापुर क्षेत्र में कई दिनों से गांवों में बिजली आपूर्ति थप हो जाने से लोगो को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: अटरिया सीतापुर क्षेत्र में कई दिनों से गांवों में बिजली आपूर्ति थप हो जाने से लोगो को भारी परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। सिधौली उपकेंद्र से पोषित गंधौली फीडर की विद्युत व्यवस्था रविवार सुबह करीब पांच बजे से ससेना,कसावा, बहादुरपुर,गंगापूर,कठवा,बैसुवा,अनवरपुर फतेखेरवा,हिम्मतनगर,फलासपुर समेत आस पास के गांवों में बिजली नहीं आयी। बिजली आपूर्ति बधित होने से पेयजल व्यवस्था प्रभावित रही और उमस भरी गर्मी में लोगो का जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। घरेलू कार्यो के साथ साथ दुकानदारों और छोटे कारोबारियों को भी दिक्क़त का सामना उठाना पड़ा।लम्बे समय से बिजली बाधित रहने से क्षेत्र के अधिकांश गांव अंधेरे में डूब रहे और विद्युत उपकरण भी शॉपिन बन गये । गंधौली फीडर के तमाम ग्रामीण उपभोक्ताओं कहना है की सिधौली पावर हाउस के जिम्मेदार अधिकारी SDO फोन नहीं उठाते है। कई जगहों पर तार जलकर टूट गये है कोई सही करने वाला नहीं है। विभाग बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। सिधौली बिजली विभाग ने बताया की विद्युत व्यवस्था सही की जा रही है।
बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी
गुजरात: बेल जंप कर फरार चल रहा आरोपी हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने तकनीकी सहायता से दबोचा
हरियाणा: लक्ष्मी विहार मोटरसाइकिल चोरी मामले में लंबे समय से फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
हरियाणा: अंतरराज्यीय एटीएम चोरी गिरोह का हुआ पर्दाफाश, तीन शातिर आरोपी हुए गिरफ्तार
गुजरात: मुंद्रा में समेजा थेबा समाज का भव्य स्नेह मिलन, शिक्षा और एकता पर दिया गया जोर