Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: राकेश टिकैत ने धुरिया गांव पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/04/2026 03:23:52 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/04/2026 03:23:52 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: किसानों के मसीहा कहे जाने वाले राकेश टिकैत आज मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित धुरिया गांव पहुंचे। वह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे, जहां हाल ही में उनकी पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: किसानों के मसीहा कहे जाने वाले राकेश टिकैत आज मिर्जापुर जनपद के अहरौरा थाना क्षेत्र स्थित धुरिया गांव पहुंचे। वह भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश महासचिव प्रहलाद सिंह के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे, जहां हाल ही में उनकी पत्नी का आकस्मिक निधन हो गया था। बताया जा रहा है कि मंगलवार को प्रदेश महासचिव की पत्नी की अचानक मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। इस दौरान राकेश टिकैत ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और इस कठिन समय में हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा संगठन परिवार के साथ खड़ा है। मौके पर बड़ी संख्या में किसान नेता, कार्यकर्ता और ग्रामीण भी मौजूद रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।