Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Suraj Maurya , Date: 13/04/2026 06:03:50 pm Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Suraj Maurya ,
  • Date:
  • 13/04/2026 06:03:50 pm
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 13 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मीरजापुर 13 अप्रैल 2026 जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संचारी रोग एवं दस्तक अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनस्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने तालाबों की नियमित सफाई, नालियों की समुचित व्यवस्था तथा जहां जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जिला पंचायत अधिकारी एवं नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। पशुपालन विभाग को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि पशुओं का टीकाकरण 15 जून 2026 तक शत-प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। 

साथ ही पशुपालकों, कुक्कुट पालकों एवं सूअर पालकों को साफ-सफाई के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। शिक्षा विभाग को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने की सही विधि सिखाई जाए और संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दी जाए। इसके लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्त्रियां दस्तक अभियान के तहत घर-घर जाकर लोगों को संचारी रोगों से बचाव की जानकारी दें।
इसके अलावा आयुष्मान कार्ड निर्माण की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने सभी पात्र लाभार्थियों के कार्ड शीघ्र बनाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल वर्मा, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सहित सभी सीएचसी/पीएचसी प्रभारी एवं संबंधित विभागों के