-
☰
उत्तर प्रदेश: किसानों व स्वयं सहायता समूहों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया आयोजित
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: तेजस्वी संगठन न्यास के अंतर्गत संचालित तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा ग्राम पंचायत खुटहनियां, विकासखंड करमा, जनपद सोनभद्र में FPO (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) एवं स्वयं सहायता समूह (SHGs) के सदस्यों के लिए एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: तेजस्वी संगठन न्यास के अंतर्गत संचालित तेजस्वी किसान मार्ट द्वारा ग्राम पंचायत खुटहनियां, विकासखंड करमा, जनपद सोनभद्र में FPO (फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन) एवं स्वयं सहायता समूह (SHGs) के सदस्यों के लिए एक सामूहिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 6 मार्च 2026, दिन शुक्रवार को तेजस्वी किसान मार्ट स्टोर, खुटहनियां में आयोजित होगा। कार्यक्रम में डॉ. रश्मि सिंह, वरिष्ठ वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र सोनभद्र द्वारा प्रतिभागियों को हरे सब्जियों एवं फलों के संरक्षण, प्रसंस्करण, प्रबंधन एवं विपणन के विषय में विस्तृत प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान विशेष रूप से टमाटर, मिर्च, बेल, पपीता आदि फलों एवं सब्जियों के संरक्षण के साथ-साथ उनसे आचार, पापड़, मुरब्बा, घी तथा अन्य मूल्य संवर्धित उत्पादों के निर्माण, प्रबंधन और विपणन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान की जाएगी। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य किसानों एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को कृषि आधारित लघु उद्योगों से जोड़कर उनकी आय में वृद्धि करना तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। तेजस्वी संगठन न्यास द्वारा संचालित तेजस्वी किसान मार्ट किसानों, FPO एवं स्वयं सहायता समूहों को प्रशिक्षण, उत्पादों के मूल्य संवर्धन तथा उनके विपणन के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जा सके। इस अवसर पर क्षेत्र के FPO सदस्यों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं किसानों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर प्रशिक्षण का लाभ उठाने की अपील की गई है।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद