-
☰
उत्तर प्रदेश: गलत इंजेक्शन से विवाहिता के पति की मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर गलत इंजेक्शन ने विवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया, जिसके बाद जहां होली की खुशियां मातम में बदल गई।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सुलतानपुर गलत इंजेक्शन ने विवाहिता का सुहाग उजाड़ दिया, जिसके बाद जहां होली की खुशियां मातम में बदल गई। वहीं इस दर्दनाक घटना से पूरा परिवार सदमे में है। ग्राम महिलो आशापुर, पोस्ट कनौली, थाना गोसाईगंज निवासी संगीता मिश्रा ने अपने पति राजेश मिश्रा (38 ) की मौत के लिए शुभांगी हॉस्पिटल राहुल चौराहा, कोतवाली नगर क्षेत्र के डॉ. राजेश गौतम को जिम्मेदार बताया है। परिवार की शिकायत के अनुसार, 1 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:50 बजे डॉ. राजेश गौतम ने राजेश मिश्रा के मोबाइल नंबर 9721476934 पर फोन कर पथरी की समस्या के बारे में बात की और अगले दिन यानी 2 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे ऑपरेशन के लिए अस्पताल बुलाया। संगीता मिश्रा अन्य परिजनों के साथ अपने पति को ऑपरेशन के लिए अस्पताल ले गईं। प्रारंभिक जांचों के बाद डॉक्टर ने राजेश मिश्रा को ऑपरेशन थिएटर में ले जाकर एक अज्ञात इंजेक्शन लगाया। इसके तुरंत बाद उनकी हालत बिगड़ गई और वे मरणासन्न हो गए। आरोप है कि डॉ. गौतम ने जल्दबाजी में कुछ कागजातों पर संगीता से दस्तखत करवा लिए। फिर राजेश को उसी हालत में एम्बुलेंस से गोलाघाट स्थित आस्था हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। संगीता मिश्रा ने बताया कि उसी रात 11-12 बजे वे अपने सहयोगियों के साथ डॉ. गौतम के पास गईं और दरवाजा खटखटाती रहीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। थक-हारकर उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, तब भी डॉक्टर ने दरवाजा नहीं खोला। परिवार का आरोप है कि डॉ. राजेश गौतम ने लापरवाही या गलत इलाज से राजेश मिश्रा की हत्या की है। साथ ही, उन्होंने मृतक के आयुष्मान भारत कार्ड संख्या 91161318637071 से 24,900 रुपये का दुरुपयोग भी किया है। संगीता मिश्रा ने नगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक से निवेदन किया है कि डॉ. राजेश गौतम के खिलाफ हत्या, लापरवाही से मौत का कारण बनना और धोखाधड़ी जैसे गंभीर अपराधों में मुकदमा दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि न्याय मिल सके और ऐसी घटनाओं पर रोक लगे। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और प्रशासन शव का पोस्ट मार्टम वीडियो ग्रॉफी के साए में चिकित्सकों के पैनल से करवा रहा है। नगर कोतवाली पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद विधिक कार्यवाही की बात कही जा रही है।
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद