-
☰
उत्तर प्रदेश: प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर पौधारोपण, व्यापारियों ने लिया हरित सोनभद्र का संकल्प
- Photo by : social media
संक्षेप
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र द्वारा लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी पर अपने प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि वृक्ष बचेंगे, तो जीवन बचेगा प्रकृति बचेगी ,तो भविष्य बचेगा।
विस्तार
उत्तर प्रदेश: सोनभद्र उद्योग व्यापार संगठन सोनभद्र द्वारा लोढ़ी स्थित खुशबू बाग नर्सरी पर अपने प्रदेश अध्यक्ष नितिन अग्रवाल के जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर संदेश दिया कि वृक्ष बचेंगे, तो जीवन बचेगा प्रकृति बचेगी ,तो भविष्य बचेगा। संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए केवल जन्मदिन मनाने का अवसर ही नहीं बल्कि एक सुंदर संकल्प को धरती पर रोपित करने का अवसर भी है। श्री शर्मा ने कहा कि वृक्ष केवल मिट्टी में रोपा गया। एक पौधा नहीं होता वह आने वाली पीढियां के लिए हमारी ओर से छोड़ी गई जीवन की अमूल्य विरासत होता है। आज हम जो पौधा लगा रहे हैं। वह आने वाले वर्षों में किसी राहगीर को छाया देगा किसी पक्षी को आश्रय देगा वातावरण को वायु देगा और हमारी धरती को हरित आभा प्रदान करेगा हमारे प्रदेश अध्यक्ष जी का जन्मदिन यदि किसी भौतिक उपहार से मनाते तो उसका प्रभाव सीमित होता लेकिन एक पौधा लगाकर हम उनके जन्मदिन को प्रकृति पर्यावरण और समाज की सेवा से जोड़ रहे हैं। यही इस आयोजन की सबसे बड़ी सार्थकता है जिला अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारी समाज केवल व्यापार और आर्थिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है। व्यापारी समाज की धड़कन है और सामाजिक सरोकारों में उसकी भागीदारी उसकी नैतिक जिम्मेदारी भी है। हमारा संगठन सदैव व्यापारियों की हित के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के हितों के लिए भी अपनी भूमिका निभाता रहता है। श्री शर्मा ने कहा कि सोनभद्र प्राकृतिक संपदा से समृद्ध जनपद है, इसकी हरियाली पहाड़ ,वन और जल स्रोत हमारी पहचान है। इसलिए हमारा दायित्व और भी बढ़ जाता है कि हम विकास के साथ-साथ प्रकृति के संरक्षण का भी संकल्प लें।उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर मैं व्यापारी संगठन के सभी पदाधिकारी और व्यापारी बंधुओ से आग्रह करता हूं कि हम केवल पौधे लगाकर अपनी दायित्व की इतिश्री ना समझे बल्कि जिस प्रकार हम अपने व्यापार और परिवार की देखभाल करते हैं उसी प्रकार इन पौधों की देखभाल करें। आईये आज संकल्प ले कि एक पौधा लगाएंगे एक वृक्ष बचाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरा भरा सोनभद्र बनाएंगे। वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रीतपाल सिंह,शरद जायसवाल, राजेश जायसवाल, नागेंद्र मोदनवाल, दीप सिंह पटेल, अभिषेक केसरी, पंकज कनोडिया, अभिषेक साहू, अमित अग्रवाल, जसकीरत सिंह, सूर्या जायसवाल ,विनय जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जयकांत पंवार बने नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग