-
☰
हरियाणा: BJP की संगठनात्मक बैठक में बूथ मजबूती पर जोर, प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को दिए निर्देश
- Photo by : social media
संक्षेप
हरियाणा: हिसार भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा है कि मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही संगठन की असली ताकत हैं।
विस्तार
हरियाणा: हिसार भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्षा डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा है कि मजबूत मंडल और सक्रिय बूथ ही संगठन की असली ताकत हैं। बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच निरंतर संपर्क, संवाद और समन्वय जरूरी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। डॉ. अर्चना गुप्ता शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय हिसार में हिसार, सिरसा, डबवाली, फतेहाबाद, भिवानी, हांसी और चरखी दादरी जिलों के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल प्रभारियों की संगठनात्मक बैठक को संबोधित कर रही थीं। बैठक में सातों जिलों के मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारियों ने भाग लिया। बैठक में मंडल से लेकर बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। प्रदेश अध्यक्षा ने पदाधिकारियों से संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। तिरंगा यात्रा और बूथ बैठकों की तैयारियों पर चर्चा बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने सीधा संवाद करते हुए आगामी तिरंगा यात्रा, मंडल त्रिदेव बैठक और बूथ स्तर की बैठकों को लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयारी की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की। डॉ. अर्चना गुप्ता ने कहा कि भाजपा का संगठन उसकी सबसे बड़ी शक्ति है। प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के सभी वर्गों से संपर्क और संवाद स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि मंडल अध्यक्ष और मंडल प्रभारी बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखें और आगामी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करें। उन्होंने पदाधिकारियों से अनुशासन और टीम भावना के साथ संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र सपड़ा ने बताया कि बैठक में भाजपा प्रदेश महामंत्री वेद फूलां, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हिसार जिला प्रभारी जवाहर सैनी, हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़, हांसी जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा, मुकेश गौड़, सुनीता दांगी, रेणु डाबला, जिला महामंत्री कृष्ण सरसाना सहित सातों जिलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं अन्य संगठनात्मक पदाधिकारी उपस्थित रहे। फोटो बीजेपी 1 व 2: जिला कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हिसार जिला अध्यक्ष डॉ. आशा खेदड़ व हांसी जिला अध्यक्ष अशोक सैनी तथा बैठक में उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष व पार्टीजन।
राजस्थान: चितरी स्कूल में PTA की नई कार्यकारिणी गठित, जयकांत पंवार बने नए अध्यक्ष
उत्तर प्रदेश: स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर उठे सवाल, सीपीएस स्कूल के वाहनों की जांच करी मांग
राजस्थान: कांवड़ यात्रा को लेकर नोएडा अलर्ट, 4 हजार पुलिसकर्मी तैनात, ड्रोन और CCTV से निगरानी तेज
राजस्थान: ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत, तिरंगा यात्रा में उमड़ा देशभक्ति का उत्साह
उत्तर प्रदेश: कैंडिल मार्च निकालकर किसानों ने जताया विरोध, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की करी मांग