Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: टोल प्लाजा के पास ट्रक में लगी आग, पुलिस ने चालक को सुरक्षित निकाला

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Ajay Yadav , Date: 24/02/2026 10:38:36 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Ajay Yadav ,
  • Date:
  • 24/02/2026 10:38:36 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: बंधुआ कला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: बंधुआ कला थाना क्षेत्र के टोल प्लाजा के पास बीती रात एक ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर के बाद ट्रक में आग लग गई और चालक केबिन में फंस गया। हादसे से मौके पर अफरातफरी मच गई।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू अभियान चलाया और केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।प्राथमिक उपचार के लिए चालक को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रक को हटवाकर यातायात बहाल कराया।


Featured News