Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: प्रसूता की मौत पर हंगामा, परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Rishabh Yadav , Date: 26/02/2026 10:40:24 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Rishabh Yadav ,
  • Date:
  • 26/02/2026 10:40:24 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जनपद मैनपुरी में प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: मैनपुरी जनपद मैनपुरी में प्रसूता की मौत के बाद मंगलवार को जमकर हंगामा हो गया। आक्रोशित परिजनों ने जिला अस्पताल के सामने सड़क पर शव रखकर और ट्रैक्टर खड़ा कर जाम लगा दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन परिजन कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे‌ जानकारी के अनुसार, राधा रमण कॉलोनी निवासी 28 वर्षीय कल्पना को तीन फरवरी को डिलीवरी के लिए जीवन धारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मृतका के पति प्रदीप का आरोप है कि अस्पताल में भर्ती होने के बाद से ही उनकी पत्नी की तबीयत बिगड़ने लगी थी। हालत गंभीर होने पर अस्पताल प्रशासन ने उसे आगरा रेफर कर दिया। इसके बाद कल्पना को आगरा की ट्रांस यमुना कॉलोनी स्थित श्री कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 फरवरी से उसका उपचार चल रहा था। पति के अनुसार, उपचार के दौरान कोई विशेष सुधार नहीं हुआ। सोमवार रात अचानक उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई और मंगलवार सुबह करीब पांच बजे उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मैनपुरी के अस्पताल में हुई लापरवाही के कारण ही हालत गंभीर हुई, जिसका खामियाजा उसे जान देकर चुकाना पड़ा। घटना से आक्रोशित परिजन शव को लेकर मैनपुरी पहुंचे और जिला अस्पताल के सामने सड़क जाम कर दी। जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने परिजनों को समझाने का प्रयास किया। थाना कोतवाली प्रभारी फतेह बहादुर ने आश्वासन दिया कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी, लेकिन परिजन दोषी चिकित्सकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और आर्थिक मुआवजा देने की मांग पर अड़े रहे।पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास कर रहे हैं।


Featured News