Contact for Advertisement 9919916171


उत्तर प्रदेश: हेडफोन लगाकर रेल ट्रैक पर बैठे युवक की ट्रेन से कटकर मौत

- Photo by : social media

उत्तर प्रदेश  Published by: Omprakash Tiwari , Date: 28/02/2026 10:02:02 am Share:
  • उत्तर प्रदेश
  • Published by: Omprakash Tiwari ,
  • Date:
  • 28/02/2026 10:02:02 am
Share:

संक्षेप

उत्तर प्रदेश: तरयासुजान कुशीनगर हेडफोन लगाकर रेल ट्रैक पर बैठकर बातचीत कर रहे एक युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई।

विस्तार

उत्तर प्रदेश: तरयासुजान कुशीनगर हेडफोन लगाकर रेल ट्रैक पर बैठकर बातचीत कर रहे एक युवक की पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ मौजूद दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना के बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। जानकारी के अनुसार, तमकुहीराज कस्बे के वार्ड नंबर 12 मालवीय नगर निवासी मनोहर के 21 वर्षीय पुत्र विवेक मद्धेशिया बुधवार रात यूपी-बिहार सीमा पर स्थित जलालपुर और तिनफेडिया के बीच करमैनी गाजी गांव में एक शादी समारोह में रोड लाइट लगाने का काम करने गए थे। काम समाप्त होने के बाद वह अपने एक साथी के साथ थावे–कप्तानगंज रेलखंड पर फाटक संख्या 14 के पास रेलवे ट्रैक पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि दोनों हेडफोन लगाकर मोबाइल पर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान थावे से गोरखपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन संख्या 55035 अचानक वहां पहुंच गई। हेडफोन लगे होने के कारण विवेक को ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी और वह उसकी चपेट में आ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथ बैठा युवक किसी तरह खुद को बचाने में सफल रहा।

घटना की सूचना मिलते ही बिहार के कुचायकोट थाने की पुलिस और रेलकर्मी मौके पर पहुंचे। आवश्यक पूछताछ के बाद जब परिजनों ने किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई से इनकार कर दिया, तो शव उन्हें सौंप दिया गया। इसके बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं, तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक रामसहाय चौहान ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई। उन्होंने बताया कि घटना दूसरे थाना क्षेत्र की है, इसलिए उन्हें इसकी सूचना नहीं मिल सकी। यह घटना एक बार फिर रेलवे ट्रैक के आसपास लापरवाही बरतने के खतरों को उजागर करती है। हेडफोन लगाकर ट्रैक के पास बैठना या चलना जानलेवा साबित हो सकता है।


Featured News