-
☰
BJP WON HARYANA ELECTION 2024: हरियाणा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर क्यों बौखलाई कांग्रेस
- Photo by : Social Media
संक्षेप
हरियाणा चुनाव के परिणाम अब सबके सामने है। हरियाणा में भाजपा को उम्मीद से बढ़कर समर्थन मिला है। जिस तरह से हरियाणा पंजाब के किसान, बेटियां, खिलाडियों के साथ भाजपा के साशन काल में ज्यादती हुई उसके बाद इस बात की उम्मीद नहीं थी कि, भाजपा जीत पाएगी।
विस्तार
हरियाणा चुनाव के परिणाम अब सबके सामने है। हरियाणा में भाजपा को उम्मीद से बढ़कर समर्थन मिला है। जिस तरह से हरियाणा पंजाब के किसान, बेटियां, खिलाडियों के साथ भाजपा के साशन काल में ज्यादती हुई उसके बाद इस बात की उम्मीद नहीं थी कि, भाजपा जीत पाएगी। भाजपा की जीत देख कांग्रेस में जहां सुबह जलेबियाँ बांटी जा रही थी वहीं अब गुस्से का माहौल देखा जा रहा है। रोहतक से हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "कांग्रेस को बहुमत मिल रहा है। हमने कई सीटें जीती हैं लेकिन उन्हें अपडेट नहीं किया गया है। हम कई सीटों पर आगे चल रहे हैं लेकिन इसे अपडेट नहीं किया जा रहा है। कई जगहों पर मतगणना रोक दी गई है। मैं अपने साथियों से अनुरोध करता हूं कि वे डटे रहें, हमें बहुमत मिल रहा है।" वहीं दूसरी ओर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "मैं हरियाणा के लोगों का धन्यवाद करता हूं और मैं इसका पूरा श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देता हूं। उनके आशीर्वाद से और उनकी नीतियों पर हरियाणा के लोगों ने मुहर लगाई है...प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक जीत हुई है..." इन सब के बीच कैथल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के विजयी उम्मीदवार आदित्य सुरजेवाला ने कहा, "सर्टिफिकेट मिल चुका है। कांग्रेस पार्टी कैथल में 8000 मतों से अधिक से जीत गई है... मेरे अनेक साथी जिन्होंने दिन-रात एक करके यह जीत मुमकिन बनाई है... मैं सबका धन्यवाद करता हूं... यह किसान, मजदूर की, युवा शक्ति की और हमारी मातृ शक्ति की जीत है।"
छत्तीसगढ़: पीएम आवास योजना की सख्त समीक्षा, लापरवाही पर कार्रवाई तेज
हरियाणा: जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्या मंत्री सैनी रहे मौजूद, स्वच्छता अभियान पर दिया गया जोर
छत्तीसगढ़: नवोदय विद्यालय का 100% रिजल्ट, 81 में से सभी विद्यार्थी पास
मध्य प्रदेश: निजी स्कूलों की मनमानी के खिलाफ युवा कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन, सख्त कार्रवाई की मांग
छत्तीसगढ़: मनरेगा की बड़ी सफलता, पनारी नाले से गांव में लौटी खुशहाली
उत्तर प्रदेश: सीबीएसई बोर्ड में 98% रिजल्ट लेकर आरोही मौर्या बनी भदोही की नई टॉपर