Contact for Advertisement 9919916171


बिहार: जर्जर ट्रांसफार्मर से तीन वार्डों की  ठप हुई बिजली, ग्रामीणों का प्रदर्शन जारी 

- Photo by : social media

बिहार  Published by: Dilip Kumar , Date: 15/07/2026 05:48:03 pm Share:
  • बिहार
  • Published by: Dilip Kumar ,
  • Date:
  • 15/07/2026 05:48:03 pm
Share:

विस्तार

बिहार: नौतन प्रखंड की शिवराजपुर पंचायत के वार्ड संख्या 12, 15 और 16 में जर्जर ट्रांसफार्मर के कारण पिछले पांच दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगातार बिजली कटौती और अनियमित आपूर्ति से सैकड़ों परिवार भीषण गर्मी में परेशान हैं। बिजली की आंख-मिचौली के चलते लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बुधवार को दर्जनों ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जल्द नया ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि ट्रांसफार्मर लंबे समय से खराब स्थिति में है, जिससे बिजली आपूर्ति बार-बार बाधित हो रही है। रात के समय बिजली नहीं रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेयजल आपूर्ति और अन्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से शीघ्र नया ट्रांसफार्मर लगाने और नियमित बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की। इस मामले में विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रवींद्र कुमार रजक ने बताया कि शिवराजपुर में नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि बुधवार शाम तक नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी, जिससे तीनों वार्डों के उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।