-
☰
बिहार: SIS भर्ती शिविर में युवाओं को रोजगार के अवसरों की दी गई जानकारी
- Photo by : social media
संक्षेप
बिहार: विशेष भर्ती अभियान के तहत SIS (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) में स्थायी नौकरी के अवसर को लेकर आज अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय में एक प्रचार-प्रसार शिविर लगाया गया।
विस्तार
बिहार: विशेष भर्ती अभियान के तहत SIS (सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज) में स्थायी नौकरी के अवसर को लेकर आज अमदाबाद प्रखंड मुख्यालय में एक प्रचार-प्रसार शिविर लगाया गया। यह कार्यक्रम SIS (Security and Intelligence Services) द्वारा संचालित रीजनल ट्रेनिंग अकैडमी पूर्णिया के बैनर तले आयोजित किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी देना था। कंपनी के प्रतिनिधियों ने उपस्थित युवाओं को चयन प्रक्रिया, प्रशिक्षण व्यवस्था, वेतनमान, सुविधाओं एवं कार्यस्थल से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही आवेदन की प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रचार शिविर में अमदाबाद प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों से आए युवाओं ने भाग लेकर रोजगार संबंधी जानकारी हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि योग्य अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण के बाद विभिन्न प्रतिष्ठानों में नियुक्ति दी जाती है तथा कंपनी द्वारा नियमित वेतन एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। स्थानीय स्तर पर लगाए गए इस प्रचार शिविर से युवाओं में उत्साह देखा गया। कई युवाओं ने इसे रोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। प्रखंड मुख्यालय में आयोजित यह कार्यक्रम क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को निजी सुरक्षा क्षेत्र से जोड़ने का प्रयास माना जा रहा।
मध्य प्रदेश: सेमलाया हत्याकांड का 24 घंटे में हुआ खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश: नशे के खिलाफ कार्रवाई को लेकर SSP से मिला फार्मासिस्ट संगठन
राजस्थान: गौ माता – जीवन का असली आधार फिल्म की शूटिंग अप्रैल से होगी शुरू
उत्तर प्रदेश: मानवाधिकार एसोसिएशन ने नवनियुक्त एसएसपी अभिनंदन सिंह को शिष्टाचार की दी भेंट