-
☰
छत्तीसगढ़: 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल राज्य स्तरीय एडवेंचर शिविर के लिए हुए रवाना
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में आयोजित 11वें राज्य स्तरीय स्पेशल एडवेंचर शिविर में भाग लेने हेतु सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन और जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर अजय मिश्रा के निर्देशन में जिले से 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पंचमढ़ी (मध्यप्रदेश) के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारत स्काउट्स एवं गाइड्स छत्तीसगढ़ राज्य के तत्वावधान में आयोजित 11वें राज्य स्तरीय स्पेशल एडवेंचर शिविर में भाग लेने हेतु सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन और जिला शिक्षा अधिकारी पदेन जिला कमिश्नर अजय मिश्रा के निर्देशन में जिले से 40 सदस्यीय स्काउट-गाइड दल पंचमढ़ी (मध्यप्रदेश) के लिए उत्साहपूर्वक रवाना हुआ। यह शिविर 25 से 29 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश भर से प्रतिभागी शामिल हो रहे हैं। जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोवर्धन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सूरजपुर जिले को इस शिविर के लिए 40 प्रतिभागियों का कोटा प्राप्त हुआ था।निर्धारित संख्या के अनुसार जिले के विभिन्न विद्यालयों से 18 स्काउट, 18 गाइड तथा 4 प्रभारी शिक्षक-शिक्षिकाओं - चन्द्रिका सिंह, योगेश साहू, कंचन लता टोप्पो एवं दीपा सिंह को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दल में शामिल कई छात्र-छात्राएं जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आते हैं, जिनमें से कई पहली बार रेल यात्रा का अनुभव कर रहे हैं। ऐसे में यह शिविर उनके लिए न केवल प्रशिक्षण का अवसर है, बल्कि जीवन का एक यादगार और रोमांचक अनुभव भी साबित होगा।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रतिभागियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, सेवा भावना, आत्मविश्वास एवं आत्मनिर्भरता का विकास करना है। शिविर के दौरान बच्चों को रॉक क्लाइंबिंग, मंकी ब्रिज क्रॉसिंग, वाटर एक्टिविटी, ट्रेकिंग, रैपलिंग, जिप लाइन, ऑब्स्टेकल रेस, नाइट ट्रेकिंग, कैम्प क्राफ्ट, प्राथमिक उपचार तथा सर्वाइवल स्किल्स जैसे विभिन्न साहसिक एवं उपयोगी प्रशिक्षण दिए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों में साहस, संतुलन, त्वरित निर्णय क्षमता एवं टीम भावना को विकसित करने का प्रयास किया जाएगा। सूरजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर दल को रवाना करने के लिए भारत स्काउट एंड गाइड जिला सचिव उमेश गुर्जर, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गोवर्धन सिंह, डीओसी बेलभद्र देवांगन, ब्लॉक सचिव विजेन्द्र साहू, अशोक दूबे सहित अभिभावकगण एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह पहल निश्चित ही जिले के बच्चों को नई दिशा देने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
छत्तीसगढ़: कुदरगढ़ महोत्सव में लोक कला और भक्ति का संगम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा दूसरा दिन
छत्तीसगढ़: पंडो जनजाति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी
छत्तीसगढ़: तलवार लहराकर धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
मध्य प्रदेश: मुनि पीयूषचन्द्र विजयजी का भव्य नगर प्रवेश, धर्मसभा में दिया आध्यात्मिक संदेश
Trending News: पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्जेंटीना बना भारत का सहारा, LPG सप्लाई दोगुनी