Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: जरही मंडल में भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक हुआ संपन्न

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 31/03/2026 04:02:33 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 31/03/2026 04:02:33 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारतीय जनता पार्टी के जरही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर भारतीय जनता पार्टी के जरही मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत आयोजित दो दिवसीय मंडल प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 28 एवं 29 मार्च को नगर पंचायत जरही में आयोजित इस शिविर में संगठन की मजबूती, विचारधारा के विस्तार और कार्यकर्ताओं के कौशल विकास पर विशेष फोकस किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने इसे बेहद प्रभावशाली बना दिया। शिविर का शुभारंभ अतिथियों के आगमन, ध्वजारोहण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन सत्र में मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष पुरन राम राजवाड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष चंद्रमणि पैकरा, जिला महामंत्री अशोक सिंह, तथा प्रशिक्षण प्रभारी राजकुमार गुप्ता की विशेष उपस्थिति रही। इस दौरान अतिथियों एवं जरही मंडल के वरिष्ठ नेताओं का साल एवं श्रीफल भेंट कर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। यह सम्मान समारोह पूरे आयोजन का आकर्षण रहा, जिसने भारतीय संस्कृति और संगठनात्मक मर्यादा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। इतिहास, पार्टी की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियां, संगठन की कार्यप्रणाली, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग, बूथ प्रबंधन एवं चुनावी रणनीति जैसे विषयों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए।


वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को केवल सैद्धांतिक ही नहीं बल्कि व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया, जिससे वे अपने-अपने क्षेत्र में संगठन को और अधिक मजबूत बना सकें। कार्यकर्ताओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी शिविर में गोपाल शरण सिंह, शरद चंद्र द्विवेदी, दीपक मिश्रा, लाल साय पावले, फागु चक्रधारी, विधायक प्रतिनिधि विश्वजीत सोनी, रामचंद्र गुप्ता, समय लाल मिश्रा, धनंजय सिंह, अभय तिवारी, प्रतीक जायसवाल, विकास तिवारी, शशि रंजन सिंह, अमित सिंह, नागेंद्र सिंह, सुजीत मेहता, बालम राजवाड़े, संतोष यादव, रामकेवल, चंद्रमणि पैकरा, शुभम जायसवाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त मीना श्रीवास्तव, किरण गुप्ता, नीलिमा पैकरा, सौरभ जायसवाल, सौरभ गुप्ता, बलबीर पैकरा, धनेश्वर राजवाड़े, राजू शर्मा, आशीष दुबे, कौशल राजवाड़े, कलावती जायसवाल, रजन पण्डो, राजा राम पोया, कैलाश पैकरा, नारायण मजूमदार, विजय ठाकुर, गौरव मिश्रा, गोकुल चक्रधारी, कन्हैया यादव, सचिन गुप्ता, अमलेश सिंह, सालिक राम यादव, अजीत गुप्ता, संजय मिश्रा, जयंत मंडल, अशोक प्रजापति, प्रवीण गुप्ता, शिवम गुप्ता, प्रिंस सोनी, घनश्याम सिंह, शंभू राजवाड़े, शिवकुमार सिंह, गुलाब सिंह, रामदुलार सिंह, राकेश गुप्ता, सुखलाल पैकरा, रूपा मिंज, कल्पना मंडल, ज्योति कला पैकरा, रामदेव रजक, हीरालाल कौशिक, इंदु सिंह, मनिष मिश्रा, मंजु गुप्ता, रोशन राजवाड़े एवं सुखसागर राजवाड़े सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को व्यापक रूप दिया।

 


समापन सत्र में मिला दिशा-निर्देश, कार्यक्रम के अंतिम दिन परीक्षा एवं संवाद सत्र आयोजित किया गया, जिसमें कार्यकर्ताओं की समझ और प्रशिक्षण का आकलन किया गया। समापन सत्र में वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं को आगामी चुनावों, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मजबूत बूथ ही मजबूत संगठन की नींव है, इसलिए हर कार्यकर्ता को अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए। जरही मंडल में आयोजित यह प्रशिक्षण शिविर संगठन के लिए मील का पत्थर साबित हुआ। जहां एक ओर कार्यकर्ताओं को वैचारिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण मिला, वहीं दूसरी ओर साल-श्रीफल से पारंपरिक स्वागत ने आयोजन को सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की। इस शिविर ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और संगठन के प्रति समर्पण की भावना को और मजबूत किया।