Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: पंडो जनजाति की जमीन पर अतिक्रमण का मामला, एसडीएम कोर्ट में सुनवाई जारी

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 24/03/2026 06:02:56 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 24/03/2026 06:02:56 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: लखनपुर सरगुजा तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम राजाकटेल में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आज 23 मार्च 2026 को एसडीएम न्यायालय उदयपुर में सुनवाई हुई। एसडीएम वनसिंह नेताम ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर प्रारंभिक सुनवाई की।

विस्तार

छत्तीसगढ़: लखनपुर सरगुजा तहसील लखनपुर अंतर्गत ग्राम राजाकटेल में विशेष संरक्षित पंडो जनजाति की जमीन पर अवैध कब्जे के मामले में आज 23 मार्च 2026 को एसडीएम न्यायालय उदयपुर में सुनवाई हुई। एसडीएम वनसिंह नेताम ने दोनों पक्षों को नोटिस जारी कर प्रारंभिक सुनवाई की। सुनवाई के दौरान पाया गया कि भूमि आदिवासी (पंडो जनजाति) समुदाय की है और उस पर अवैध अतिक्रमण किया गया है। मामले की अगली सुनवाई अब 7 अप्रैल 2026को निर्धारित की गई है। लगभग 2 माह पूर्व पंडो जनजाति के सैकड़ों ग्रामीणों ने कलेक्टर, एसपी और आईजी को ज्ञापन देकर बिहार-झारखंड आदि राज्यों से आए मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा आदिवासी जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। कब्जा हटाने की मांग के बाद आरोपियों ने पंडो बच्चों को मारने की धमकी दी, जिस पर थाना में अलग शिकायत दर्ज कराई गई। यह मामला वर्तमान में एसडीएम न्यायालय में चल रहा है। पूरे क्षेत्र में इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है। पुलिस एवं प्रशासन आगे की जांच व कार्रवाई में जुटा हुआ है।