-
☰
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से जुड़कर चन्दा बनीं आत्मनिर्भर, किराना दुकान से बढ़ी आय
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि परिवार को भी संबल प्रदान कर रही हैं।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए शासन विभिन्न प्रकार से सहयोग प्रदान कर रही है, जिससे महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं बल्कि परिवार को भी संबल प्रदान कर रही हैं। ऐसी ही एक कहानी है सूरजपुर जिले की एक संयुक्त परिवार में रहने वाली महिला चन्दा की। जिसने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन को नई दिशा दी है। कभी केवल घर के कामकाज तक सीमित रहने वाली यह महिला आज आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। शुरुआत में वे घरेलू जिम्मेदारियों तक ही सीमित थीं और आर्थिक रूप से कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इसी दौरान उन्होंने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़कर नियमित बचत और समूह की गतिविधियों के महत्व को समझा। समूह से जुड़ने के बाद उन्हें बचत की आदत के साथ-साथ आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली।
समूह से मिली प्रेरणा और सहयोग से उन्होंने अपने पति के साथ मिलकर किराना दुकान शुरू की। मेहनत और लगन से किए गए इस कार्य का परिणाम यह हुआ कि अब उन्हें हर महीने लगभग 10 से 15 हजार रुपये की आय होने लगी है। आज यह महिला न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं, बल्कि आसपास की अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गई हैं। उनकी यह सफलता महिलाओं को एक मजबूत मानसिक शक्ति के साथ सही मार्गदर्शन दे रही है।
उत्तर प्रदेश: सरकारों के खेल में दब रही जनता की आवाज, युवाओं को सड़क पर आना होगा
छत्तीसगढ़: स्व-सहायता समूह से ममता बनीं आत्मनिर्भर, अब हर महीने कमा रहीं ₹20–30 हजार
उत्तर प्रदेश: 25,000 हेक्टेयर का औद्योगिक कॉरिडोर, हजारों रोजगार का मिलेगा अवसर
Trending News: नाबालिगों के लिए सोशल मीडिया चलाना हुआ बैन, मुख्यमंत्री का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश: सूने मकान में चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवर बरामद