Contact for Advertisement 9919916171


छत्तीसगढ़: कलेक्टर जयवर्धन ने जिले में सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

- Photo by : social media

छत्तीसगढ़  Published by: Prabhesh Mishra , Date: 02/04/2026 01:55:24 pm Share:
  • छत्तीसगढ़
  • Published by: Prabhesh Mishra ,
  • Date:
  • 02/04/2026 01:55:24 pm
Share:

संक्षेप

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण कार्य विभागों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। 

विस्तार

छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में विभिन्न निर्माण कार्य विभागों की मासिक समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग, लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना,राष्ट्रीय राजमार्ग, सेतु निर्माण विभाग, छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन, हाउसिंग बोर्ड, विद्युत विभाग एवं विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता उपस्थित थे। बैठक में आदिम जाति विकास विभाग के निर्माण कार्यों पर चर्चा की गई। जिसमें कन्या एवं बालक छात्रावास, पोस्ट मैट्रिक आदिवासी छात्रावास एवं एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली गई। कलेक्टर ने छात्रावासों में आ रही समस्याओं के त्वरित समाधान करने एवं आवश्यक मरम्मत कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों को स्वस्थ, सुरक्षित एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। कलेक्टर ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजनांतर्गत निर्मित सड़कों की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। सेतु निर्माण विभाग से जिले में निर्मित पुलों की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने सभी पुलों की समय-समय पर जांच एवं आवश्यक अनुरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही जिले के जिन पुलों की स्थिति जर्जर है वहां शीघ्र अति शीघ्र नए पुल निर्माण के निर्देश दिए।


लोक निर्माण विभाग द्वारा किए जा रहे सड़क मरम्मत, सड़क चौड़ीकरण, स्कूल भवन, बाउंड्री वॉल एवं छात्रावास निर्माण सहित अन्य कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्यों की निगरानी करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने नए सड़कों के निर्माण के लिए सभी आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने हाउसिंग बोर्ड के अंतर्गत कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए, होने वाले नवीन निर्माण कार्यों के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। विद्युत विभाग को ग्रामीण क्षेत्रों में आवश्यकतानुसार विद्युतीकरण कर किसानों को लाभ पहुँचाने वाले कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेस कॉर्पाेरेशन द्वारा संचालित निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्य समयसीमा में करने के निर्देश दिए। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग और कार्यपालन अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा अंतर्गत किए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में निर्माणाधीन कार्यों को शीघ्र पूर्ण करें ताकि लोगों को इन कार्यों का शीघ्र लाभ मिल सके। इसके लिए उन्होंने निर्माण कार्यों की सतत मॉनिटरिंग, गुणवत्ता नियंत्रण और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related News

उत्तर प्रदेश: श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में हनुमान जन्मोत्सव और संगठन का तृतीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

छत्तीसगढ़: संयुक्त कलेक्टर ने संकुल शिक्षा समीक्षा बैठक कर आधार अपडेशन और स्कूल ग्रांट पर सुधार के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश:  स्कूल चलो अभियान रैली का शुभारंभ, बच्चों के नामांकन और शिक्षा पर दिया गया ज़ोर 

उत्तर प्रदेश:  कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बिजली कटौती के विरोध में अधीक्षण अभियंता कार्यालय का किया घेराव

राजस्थान: शिकार कर लौट रहे युवकों को ग्रामीणों ने पीटा, 1 की मौत, 1 गंभीर घायल

राजस्थान: स्कूल में Cybdeer कंपनी की AI वर्कशॉप आयोजित, छात्रों ने उत्साहपूर्वक लिया भाग 


Featured News