-
☰
छत्तीसगढ़: राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान
- Photo by : social media
संक्षेप
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में आज तहसील लटोरी अंतर्गत उप तहसील पिलखा के ग्राम शिवनंदनपुर में नगर पंचायत परिसर में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका समाधान किया गया।
विस्तार
छत्तीसगढ़: सूरजपुर कलेक्टर श्री एस जयवर्धन के निर्देशन में आज तहसील लटोरी अंतर्गत उप तहसील पिलखा के ग्राम शिवनंदनपुर में नगर पंचायत परिसर में राजस्व पखवाड़ा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही उनका समाधान किया गया। शिविर के दौरान नाम सुधार एवं निवास प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया। इसी क्रम में उप तहसील पिलखा के ग्राम सतपता, ग्राम पंचायत में भी राजस्व पखवाड़ा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में आय, जाति, निवास तथा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, जिनका मौके पर ही हल्का पटवारी द्वारा निराकरण किया गया। इस शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराते हुए उनकी समस्याओं का समय पर समाधान सुनिश्चित किया ग